बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत नाजुक Prayagraj News

बाइक सवार तीन-चार युवकों से करन की झड़प हो गई। इसके बाद एक युवक ने करन पर फायर कर दिया। गोली उसके सिर में जा धंसी। वह घायल होकर गिरा तो हमलावर युवक भाग गए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 11:04 PM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 07:38 AM (IST)
बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत नाजुक Prayagraj News
बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत नाजुक Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। राजापुर में पुलिस चौकी के पीछे साइकिल पर जा रहे 18 वर्षीय करन को बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर जख्‍मी कर दिया। विवाद के बाद उसे गोली मारी गई। गोली करन के सिर में धंसी है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस हमलावरों को खोज रही है।

करन ब्लड बैैंक के पास चाऊमीन स्टाल पर काम करता है

राजापुर में पुलिस चौकी के पीछे रहने वाले वीरेंद्र कुमार का पुत्र करन ब्लड बैैंक के पास चाऊमीन स्टाल पर काम करता है। शनिवार की शाम वह घर से निकलकर साइकिल से जा रहा था तभी बाइक से साइकिल की टक्कर हो गई। बाइक सवार तीन युवकों से करन की झड़प हो गई। इसके बाद एक युवक ने करन पर फायर कर दिया। गोली उसके सिर में जा धंसी। वह घायल होकर गिरा तो हमलावर युवक भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने करन को घायल देखा तो पुलिस को खबर दी। कैंट और सिविल लाइंस थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

हमलावरों में एक डीजे संचालक भी है

घायल करन को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में ट्रामा सेंटर ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस को पता चला है कि हमलावरों में एक डीजे संचालक भी है। कैंट थाना प्रभारी संजय द्विवेदी ने बताया कि हमलावरों की पहचान की जा रही है। पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन आरोपित नहीं मिले। पुलिस का कहना है कि आरोपितों के बारे में कुछ जानकारी मिली है। जिसके आधार पर तलाश की जा रही है। जल्‍द ही उन्‍हें दबोच लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी