संगम की रेती पर हजारों दीपों से हुआ यमुना का श्रृंगार

बलुआ घाट, गऊघाट और मौज गिरि घाट पर भक्तिमय माहौल में हजारों दीपक जलाए गए। दीपदान से घाट जगमग हो गए। काफी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने यमुना की पूजा और आरती की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 01:22 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 01:22 PM (IST)
संगम की रेती पर हजारों दीपों से हुआ यमुना का श्रृंगार
संगम की रेती पर हजारों दीपों से हुआ यमुना का श्रृंगार

प्रयागराज : संगम की रेती पर लगने वाला कुंभ निर्विघ्न संपन्न हो, इसके लिए यमुना के विभिन्न घाटों पर शनिवार शाम हजारों दीप जलाकर यमुना का श्रृंगार हुआ। इस दौरान यमुना की आरती और पूजा भी हुई। इस अवसर पर सड़क के दोनों ओर आकर्षक लाइटिंग भी की गई थी। आयोजित मेले में बच्चों और महिलाओं ने खरीदारी भी की। इसके बाद रात में नौटंकी और बिरहा के साथ ही देवी जागरण भी हुआ।

बलुआ घाट, गऊघाट और मौज गिरि घाट पर शनिवार शाम को भक्तिमय माहौल में हजारों दीपक जलाए गए। दीपदान से घाट जगमग हो गए। काफी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने यमुना की पूजा और आरती की। मौजगिरि घाट पर दत्तात्रेय सेवा समिति की ओर से हजारों दीप जलाए गए। इस मौके पर अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरी, कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, एसएसपी कुंभ केपी सिंह, जूना अखाड़ा के महंत प्रेम गिरी के साथ कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। दूसरी ओर से यमुना बैंक रोड पर यमुना पूजा महोत्सव का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर सड़क के दोनों ओर आकर्षक लाइटिंग भी की गई थी। आयोजित मेले में बच्चों और महिलाओं ने खरीदारी भी की। इसके बाद रात में नौटंकी और बिरहा के साथ ही देवी जागरण भी हुआ। इस बीच मां काली की सवारी तथा चौकियां भी निकाली गईं। मेले के आयोजन में महेश निषाद, रमेश निषाद, कल्लू निषाद, छगन निषाद, प्रवीण साहू, शिव बाबू, सत्येंद्र तिवारी, अंकुश शर्मा, हेमंत पांडेय आदि ने सहयोग दिया। उधर, मां काली नृत्य कमेटी कीडगंज की ओर से यमुना पूजा के साथ ही काली की सवारी निकाली गई। इस अवसर प्रण विजय सिंह, रोहित पांडेय, गिरजेश भारद्वाज, शुभम वैद्य, ऋषभ मिश्रा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी