Suicide in Prayagraj : वाहन चालक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्‍महत्‍या की यह वजह मान रही पुलिस

प्रयागराज में वाहन चालक ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर लिया। घटना उस समय हुई जब घर में कोई नहीं था। पत्‍नी अपने बच्‍चों के साथ मायके चली गई थी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 30 Aug 2020 12:27 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2020 12:27 PM (IST)
Suicide in Prayagraj : वाहन चालक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्‍महत्‍या की यह वजह मान रही पुलिस
Suicide in Prayagraj : वाहन चालक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्‍महत्‍या की यह वजह मान रही पुलिस

प्रयागराज, जेएनएन। शहर के मुट्ठीगंज में रहने वाले 32 वर्षीय वाहन चालक राजेश कुमार ने शनिवार की रात में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आत्‍महत्‍या की जानकारी रविवार सुबह हो सकी। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्‍जे में ले लिया। पुलिस ने कमरे में छानबीन की लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल आत्महत्या का कारण साफ नहीं है, लेकिन पुलिस पारिवारिक वजह मान रही है।

राजेश की पत्‍नी बच्‍चों के साथ मायके गई थी

राजेश प्राइवेट वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता शिवमोहन की पहले ही मौत हो चुकी है। घर पर बड़ा भाई दिनेश भी रहता है। पुलिस के मुताबिक की शनिवार की शाम को राजेश की पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके गई थी। रात में वह घर पर अकेला था। इसी बीच चादर का फंदा बनाकर वह पंखे के चुल्ले से लटक गया। रविवार जब वह नहीं उठा तो भाई दिनेश ने आवाज लगाई मगर उत्तर नहीं मिला।

कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

राजेश के भाई दिनेश ने जब खिड़की से झांककर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। इस संबंध में इंस्पेक्टर मुट्ठीगंज इफ्तेखार अहमद का कहना है कि राजेश शराब भी पीता था। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

यमुना में कूद कर जान देने जा रहे प्रेमी जोड़े को पुलिस ने बचाया

परिवार के लोगों के ताने सुनकर परेशान कौशांबी जनपद में करारी थाना के एक प्रेमी युगल शनिवार को घर से निकला था। वह दोनों शाम को पिपरी के पठनपुरवा यमुना घाट पर बैठ कर एक साथ यमुना में कूद कर जान देने की बात कर रहे थे। आस पास रहे मछुआरों से मिली सूचना पहुंचे चौकी प्रभारी लोधउर प्रभुनाथ सिंह ने उन्हें पकड़ लिया और समझा बुझाकर उनके परिजनों को सौंप दिया है।

chat bot
आपका साथी