UP Chunav 2022: समाजवादी पार्टी प्रयागराज में अबकी 60 फीसद नए चेहरे पर लगाएगी दांव

पार्टी सूत्रों की मानें तो सपा इस बार 60 फीसद नए चेहरे पर दांव लगाएगी। जिलाध्यक्ष योगेश यादव से फिर से आवेदकों की सूची को टटोलने काे कहा गया है। सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष एक बार फिर जिलाध्यक्ष से वार्ता करेंगे और फिर प्रत्याशियों का नाम करीब-करीब तय हो जाएगा।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 01:44 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 01:44 PM (IST)
UP Chunav 2022: समाजवादी पार्टी प्रयागराज में अबकी 60 फीसद नए चेहरे पर लगाएगी दांव
प्रयागराज जनपद की 12 विधानसभा सीटों को लेकर लखनऊ में चल रहा मंथन

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में अभी तक समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। रविवार को इसी सब को लेकर लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष योगेश यादव से मंत्रणा की। हालांकि, अभी प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मोहर नहीं लगी है, लेकिन माना जा रहा है कि 60 फीसद नए चेहरों को मैदान में उतारा जाएगा। सोमवार को एक बार फिर जिलाध्यक्ष के साथ बातचीत होगी और फिर निर्णय होगा।

पिछले चुनाव का आकलन करने के साथ ही जातिगत आंकड़े भी देखे जा रहे

जनपद में पांचवें चरण में मतदान है। समय काफी कम है, इसलिए समाजवादी पार्टी जल्द से जल्द उम्मीदवारों की घोषणा में लग गई है। रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष योगेश यादव से बातचीत की।

पार्टी सूत्रों के अनुसार जिलाध्यक्ष से पूछा गया कि वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में किस सीट पर किस उम्मीदवार को उतारा गया था? परिणाम आने पर पार्टी क्या स्थिति थी? किस नंबर पर उम्मीदवार थे? कितने मत मिले थे?। इन तमाम बिंदुओं को पूछने के बाद उन्होंने किस सीट पर जातिगत आंकड़े क्या हैं, इसकी भी जानकारी ली। जिन लोगों ने टिकट के लिए आवेदन कर रखा है, उनका जनाधार क्या है। कभी किसी चुनाव में भागीदारी रही है या नहीं। अगर रही है तो परिणाम क्या थे। जिन लोगों ने पहली बार या 2017 में आवेदन किया था, उनकी स्थिति वर्तमान में क्या है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो सपा इस बार 60 फीसद नए चेहरे पर दांव लगाएगी। इसके लिए जिलाध्यक्ष योगेश यादव से फिर से आवेदकों की सूची को टटोलने काे कहा गया है। सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष एक बार फिर जिलाध्यक्ष से वार्ता करेंगे और फिर प्रत्याशियों का नाम करीब-करीब तय हो जाएगा। जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने कुछ भी साफ तौर पर कहने से इन्कार कर दिया।

chat bot
आपका साथी