पन्ना प्रमुखों में हनुमान सी शक्ति, यूपी विधानसभा चुनाव में लिखेंगे इतिहास, बोले मंत्री सिद्धार्थ नाथ

मंत्री ने कहा कि शहर पश्चिमी में 87 सेक्टर हैं। इन पर 454 बूथों के पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। सभी की जिम्मेदारी है कि केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाएं। क्षेत्र में करीब 453000 मतदाता हैं। उन्हें अपनी विचारधारा से जोड़ना होगा।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Tue, 25 Jan 2022 12:47 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jan 2022 12:47 PM (IST)
पन्ना प्रमुखों में हनुमान सी शक्ति, यूपी विधानसभा चुनाव में लिखेंगे इतिहास, बोले मंत्री सिद्धार्थ नाथ
मंत्री ने कहा कि शहर पश्चिमी में 87 सेक्टर हैं। इन पर 454 बूथों के पन्ना प्रमुख बनाए गए

प्रयागराज, जेएनएन। भाजपा ने सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाए हैं। उनमें हनुमान सी शक्ति है। विधानसभा चुनाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वह इतिहास लिखेंगे। यह दावा प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने किया। अपने निवास पर पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक में कही। मंत्री ने कहा कि शहर पश्चिमी में 87 सेक्टर हैं। इन पर 454 बूथों के पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। सभी की जिम्मेदारी है कि केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाएं। क्षेत्र में करीब 4,53000 मतदाता हैं। उन्हें अपनी विचारधारा से जोड़ना होगा।

मतदाताओं के मोबाइल नंबर भी किए जा रहे सूचीबद्ध

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अब तक लगभग तीन लाख से अधिक मतदाताओं से संपर्क हो चुका है। उनके मोबाइल नंबर सूचीबद्ध किए गए हैं। अब एक बार फिर से उनसे वीडियो/ऑडियो संवाद मैं स्वयं करूंगा। शीर्ष नेतृत्व ने भी कुछ संदेश आम जन के लिए जारी किए हैं उन्हें भी लोगों तक पहुंचाने का दायित्व है। भाजपा निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार ही चुनावी अभियान चलाएगाी।

बेटियों के आत्मनिर्भर होने पर देश होगा समृद्ध

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विशाल संकल्प संस्था व अस्तित्व भारत ने माघ मेला क्षेत्र के संगम नोज पर प्रदर्शनी लगाई। एसपी मेला डा. राजीव नारायण मिश्र ने प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए कहा कि बेटियों के आत्मनिर्भर बनने पर देश समृद्ध होगा। सिद्ध स्वामी ने कहा कि प्रदर्शनी हर वर्ग के लिए प्रेरणादायी है। आशीष सिंह ने बेटियों को आत्मनिर्भर बनने की सीख दी।

विनोद शर्मा ने कहा कि अब बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं बस उन्हें मौका चाहिए। संयोजक अरविंद यादव ने बताया कि माघ मेला में प्रतिवर्ष ऐसे आयोजन किए जाएंगे। आयोजक डा. अंजली केसरी ने बताया कि ''महकने दोÓ कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है। लगभग तीन से ज्यादा बेटियां लाभांवित हैं। कार्यक्रम में वर्षा तिवारी, खुशी गोस्वामी, प्रतिष्ठा चौधरी, माधुरी निषाद व सुरभि ने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी