Top Prayagraj News of the day, 19 December 2020 : प्रयागराज में फंदे पर लटकी मिली महिला, मायके वालों ने कहा- देवर और देवरानी ने मार डाला

जिले के करछना इलाके में महिला फंदे पर लटकी मिली मायके वालों ने हत्‍या कर लटकाने का आरोप लगाया है। मउआइमा इलाके मे चोरों ने दो घरों से लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। अब एसबीआई ग्राहक फोन पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Sat, 19 Dec 2020 05:48 PM (IST) Updated:Sat, 19 Dec 2020 05:48 PM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 19 December 2020 : प्रयागराज में फंदे पर लटकी मिली महिला, मायके वालों ने कहा- देवर और देवरानी ने मार डाला
करछना में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। आरोप है कि उसे मारकर लटकाया गया है।

 प्रयागराज, जेएनएन। जिले के करछना इलाके के तेवरिया बनपुरवा गांव में शनिवार दोपहर एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। महिला को फंदे से उतारने के बाद देवर और देवरानी घर से गायब हो गए। वहीं, जिले के मउआइमा इलाके में महरौड़ा गांव में बीती रात चोराें ने दो घरों का ताला तोड़कर नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। चोर लाखों की नकदी और जेवर समेट कर फरार हो गए। जबकि,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार खन्ना ने शनिवार को कचहरी रोड स्थित त्रिवेणी शाखा के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बैंक की योजनाओं की जानकारी दी।

प्रयागराज में फंदे पर लटकी मिली महिला, मायके वालों ने कहा- देवर और देवरानी ने मार डाला

जिले के करछना इलाके के तेवरिया बनपुरवा गांव में शनिवार दोपहर एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। महिला को फंदे से उतारने के बाद देवर और देवरानी घर से गायब हो गए।सूचना पर पुलिस पहुंची। खबर पाकर के महिला के मायके वाले भी आ गए। उनका आरोप था कि घरेलू विवाद के चलते देवर और देवरानी ने उनकी बेटी को मारकर फांसी के फंदे पर लटका दिया। घटना के वक्‍त महिला का पति काम पर नैनी गया था। करछना थानाक्षेत्र के तेवरिया बनपुरवा गांव का जय प्रकाश की शादी कुछ साल पहले मंजू(30) के साथ हुई थी।

प्रयागराज में दो घरों से चोरों ने नकदी और लाखों के जेवर पर हाथ किया साफ, पुलिस जांच में जुटी

जिले के मउआइमा इलाके में महरौड़ा गांव में बीती रात चोराें ने दो घरों का ताला तोड़कर नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। चोर लाखों की नकदी और जेवर समेट कर फरार हो गए। शनिवार सुबह चोरी की जानकारी हुई तो गांव में खलबली मच गई। गांव के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस जांच के बाद चोरों की तलाश में जुटी है। चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस रात में गश्‍त नहीं करती है। पुलिस की इस लापरवाही का फायदा उठाकर चोर आए दिन ऐसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

State Bank of India : एसबीआइ के ग्राहक अब फोन से भी बता सकेंगे अपनी समस्या

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार खन्ना ने शनिवार को कचहरी रोड स्थित त्रिवेणी शाखा के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बैंक की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधाओं के लिए बैंक की प्रत्येक शाखाओं में 4 फोन नंबर लगाए जा रहे हैं। ग्राहक इन नंबरों पर अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही सुझाव भी दे सकते हैं। इन नंबरों के बारे में रेडियो जिंगल के जरिए प्रचार प्रसार भी किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी