आज खुलेगा सैमसंग स्मार्ट कैफे

जासं, इलाहाबाद : सिविल लाइंस में ताशकंद मार्ग स्थित वशिष्ट विनायक टावर में शनिवार को शहर क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Mar 2018 11:04 AM (IST) Updated:Sat, 17 Mar 2018 11:04 AM (IST)
आज खुलेगा सैमसंग स्मार्ट कैफे
आज खुलेगा सैमसंग स्मार्ट कैफे

जासं, इलाहाबाद : सिविल लाइंस में ताशकंद मार्ग स्थित वशिष्ट विनायक टावर में शनिवार को शहर के पहले सैमसंग स्मार्ट कैफे का भव्य उद्घाटन होगा। मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी इसका शुभारंभ करेंगी। सैमसंग के यूपी ईस्ट के जेडएसएम विवेक सिंह भी मौजूद रहेंगे। स्टेक सिस्टम्स के प्रोपराइटर शिवशंकर सिंह ने बताया कि सैमसंग स्मार्ट कैफे में आधुनिक टेक्नोलॉजी से युक्त है। इसमें एस9, एस9 प्लस जैसे अत्याधुनिक मॉडल उपलब्ध होंगे। इस स्मार्ट कैफे के खुलने के बाद सैमसंग के ग्राहकों को अत्याधुनिक मोबाइल लेने के लिए दूसरे शहर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही छत के नीचे छोटी से लेकर बड़ी रेंज के सभी प्रकार के मोबाइल उपलब्ध रहेंगे।

chat bot
आपका साथी