कोरोना वायरस चिपकने का खतरा मगर सुधरते नहीं लोग, प्रयागराज में 95 गिरफ्तार और 510 का पुलिस ने किया चालान

पुलिस ने शहर के साथ ही गंगापार और यमुनापार में अभियान चलाया। शहर में 35 और गंगापार-यमुनापार में 60 लोगों के खिलाफ फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इन सभी को गिरफ्तार भी किया गया जिनको बाद में निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 09:16 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 09:16 PM (IST)
कोरोना वायरस चिपकने का खतरा मगर सुधरते नहीं लोग, प्रयागराज में 95 गिरफ्तार और 510 का पुलिस ने किया चालान
अभियान के दौरान बड़ी संख्या में गाइड लाइन का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए तमाम कवायद की जा रही है, लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं जो नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। प्रतिदिन नियमों काे तोड़ने वालोंके खिलाफ कार्रवाई हो रही है, बावजूद इसके उल्लंघन करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को जिले में चलाए गए अभियान के दौरान बड़ी संख्या में गाइड लाइन का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

शहर और गंगापार-यमुनापार में सक्रिय रही पुलिस

पुलिस ने शहर के साथ ही गंगापार और यमुनापार में अभियान चलाया। शहर में 35 और गंगापार-यमुनापार में 60 लोगों के खिलाफ फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इन सभी को गिरफ्तार भी किया गया, जिनको बाद में निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। चेतावनी दी गई कि दोबारा पकड़े जाने पर सीधे जेल भेजा जाएगा। इसी प्रकार मास्क न लगाने पर 510 लोगों का चालान काटते हुए 101300 रुपये जुर्माना वसूला गया। इन सभी की फोटो खींचने के साथ ही मोबाइल नंबर भी दर्ज किए गए। बिना मास्क के पकड़े गए लोगों को चेताया गया कि दोबारा पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। इसी प्रकार 2626 वाहनों की जांच हुई। 104 वाहन चालकों का हेलमेट, कागजात ठीक न होने, सीट बेल्ट न लगाने पर चालान काटा गया। एक वाहन को सीज भी किया गया।

हेलमेट न लगाने पर रोका तो उलझ गई महिला

कीडगंज पुलिस ने शुक्रवार शाम बैरहना चौराहों के पास वाहनों की जांच पड़ताल का अभियान चलाया। इस दौरान स्कूटी सवार महिला को बिना हेलमेट के महिला पुलिसकर्मियों ने रोका। इंस्पेक्टर रोशनलाल ने चालान काटने की बात कही तो वह उनसे उलझ गई। हेलमेट न लगाने के तरह-तरह के बहाने करने लगी। साथ ही पुलिस पर रौब भी जमाने लगी। हालांंकि, इंस्पेक्टर ने बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने पर चालान काट ही दिया।

chat bot
आपका साथी