ई-टेंडर में हुए खेल की जांच अब तक नहीं हो सकी पूरी, प्रयागराज नगर निगम में होती रही गड़बड़ी

जांच अधिकारी ने 50 से ज्यादा कामों में गड़बड़ी की आशंका जताई थी। मुख्य अभियंता सतीश कुमार का कहना है कि सर्वर धीमा होने और कभी कोई अन्य काम आ जाने से जांच पूरी नहीं हो सकी है। जल्द ही जांच पूरी करके रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंप दी जाएगी।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 06:30 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 06:30 AM (IST)
ई-टेंडर में हुए खेल की जांच अब तक नहीं हो सकी पूरी, प्रयागराज नगर निगम में होती रही गड़बड़ी
नगर निगम के बाबू और आपरेटर ने अपने चहेतों को दिलवाया था टेंडर

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज नगर निगम के जनकार्य विभाग में ई-टेंडर में बरसों तक की गई गड़बड़ी की जांच पखवाड़ा भर बाद भी पूरी नहीं हो सकी। जांच पूरी नहीं होने का कराण सर्वर धीमा होना बताया गया है। इस वजह से सभी ई-टेंडरों की जांच नहीं हो सकी है।

नगर आयुक्त से एक ठेकेदार ने की थी शिकायत

पिछले दिनों नगर निगम के एक ठेकेदार ने ई-टेंडर में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार होने की शिकायत नगर आयुक्त से की थी। उन्होंने मामले की जांच मुख्य अभियंता को सौंप दी। प्रथम दृष्टया जांच में दोषी मिलने पर संविदा पर कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर को निकाल दिया गया था। लेकिन, ठेकेदार ने प्रधान लिपिक की संलिप्तता की भी शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि चहेते ठेकेदारों को काम दे दिया गया था। मुख्य अभियंता द्वारा अप्रैल से लेकर अब तक हुए ई-टेंडरों की जांच कराई जा रही है। हालांकि, जांच करने वाले एक अधिकारी ने 50 से ज्यादा कामों में गड़बड़ी होने की आशंका जताई थी। मुख्य अभियंता सतीश कुमार का कहना है कि सर्वर धीमा होने और कभी कोई अन्य काम आ जाने के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी है। जल्द ही जांच पूरी करके रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंप दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी