हत्यारोपितों के करीबियों ने मुंडेरा में की फायरिंग

धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव में सोमवार शाम अचानक फाय¨रग की गई। बताते हैं कि सोनू के हत्यारोपितों के करीबियों ने फायरिंग की है। इससे पीड़ित परिवार परेशान है वहीं पुलिस अनजान रही। नामजद अभियुक्त मुंबई और बिहार भागे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jun 2018 06:04 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jun 2018 06:04 AM (IST)
हत्यारोपितों के करीबियों ने मुंडेरा में की फायरिंग
हत्यारोपितों के करीबियों ने मुंडेरा में की फायरिंग

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव में सोमवार शाम अचानक फाय¨रग से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन फाय¨रग करने वालों का पता नहीं चला। कहा जा रहा है कि सरेशाम गोली चलाने वाले सोनू हत्याकांड में नामजद अभियुक्तों के करीबी हैं। इससे सोनू के परिजन दहशत में आ गए हैं।

वहीं आरोपितों को गिरफ्तारी में जुटी पुलिस टीम को पता चला है कि कुछ अभियुक्त मुंबई तो कुछ बिहार भाग निकले हैं। उनके मोबाइल की लोकेशन इन्हीं शहरों में मिली है। इस पर क्राइम ब्रांच व पुलिस टीम को संबंधित शहर में भेजने की तैयारी शुरू हो गई। सोनू यादव हत्याकांड में सोनू पासी, मोनू पासी, गोलू, मनीष, संदीप, राजा भइया, कुलदीप और गौतम समेत कई अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। सभी मुंडेरा गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि अभियुक्तों के घर में वारदात के बाद से ही ताला लटक रहा है। उनके रिश्तेदारों व करीबियों के घर दबिश देकर कई को उठाया गया और पूछताछ की जा रही है। सिविल लाइंस सीओ श्रीशचंद्र ने बताया कि आरोपितों के बारे में कुछ जानकारी मिली है, जिसके आधार पर टीम को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है।

....

गदऊ के घर फाय¨रग पर बढ़ी अदावत

हत्याकांड की तफ्तीश में जुटी पुलिस को यह भी पता चला है कि सोनू की हत्या से कई दिन पहले 50 हजार के इनामी गदऊ पासी के घर पर कुछ लोगों ने फाय¨रग की थी। गोली चलाने वाले में सोनू यादव के करीबी का नाम सामने आया था। इसके बाद ही दोनों गुटों में रंजिश बढ़ी और फिर गदऊ ने भी दूसरे पक्ष के लोगों पर फाय¨रग की थी। पुलिस का यह भी मानना है कि दूसरे गुट की गतिविधि व मुखबिरी की सूचना गदऊ तक सोनू यादव ही पहुंचा रहा था।

....

परिजनों से फिर पूछताछ करेगी पुलिस

सोनू की हत्या के बाद एक रिश्तेदार महिला यह भी कह रही थी सोनू को पकड़कर जेल भेज देते तो अच्छा था। अब पुलिस इस तथ्य की भी पड़ताल में जुट गई है कि वह ऐसा क्यों कह रही है। सोनू की पत्‍‌नी, भांजी और भाइयों से भी पुलिस सवाल-जवाब करेगी। पुलिस का कहना है कि घर के कुछ सदस्यों को सोनू के विवाद और उसकी हरकतों के बारे में पूरी जानकारी थी। अब इसकी सच्चाई का पता लगाया जाएगा।

....

एसएसपी ने कहा, नहीं दी धमकी

सोनू की भांजी ने हत्यारोपितों के कुछ करीबियों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। लेकिन एसएसपी नितिन तिवारी उसके आरोप को खारिज कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस वक्त नामजद आरोपित और उनके करीबी व रिश्तेदार लगभग सभी घर छोड़कर फरार हैं। करीब 15 लोगों को उठाकर पूछताछ चल रही है। भांजी रेशमा से रविवार को पूछताछ की गई तो उसने ऐसा कुछ भी नहीं बताया। वहीं सोशल मीडिया पर धमकी संबंधी मैसेज की जांच के लिए साइबर सेल की टीम को लगा दिया गया है।

....

वीडियो वायरल, पुलिस की किरकिरी

प्रापर्टी डीलर सोनू की हत्या से पहले क्राइम ब्रांच की टीम मुंडेरा इलाके में थी। सीसीटीवी फुटेज में कई अभियुक्त क्राइम ब्रांच की टीम के साथ दिख रहे हैं। सोमवार को फुटेज वायरल हुआ तो पुलिस की किरकिरी होने लगी। हालांकि एसएसपी का कहना है कि क्राइम ब्रांच की टीम इनामी गदऊ की तलाश कर रही थी।

chat bot
आपका साथी