प्रतापगढ़ में सियारों का आतंक, हमले में कई लोग जख्मी

कुंडा इलाके में गयासपुर मौली गांव निवासी सुकरू खेत की तरफ गया था। वहां सियार ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रही लक्ष्मी देवी पत्नी अमर नाथ सुशीला देवी पत्नी सुरेश कुमार दौड़ी तो पागल सियार ने उन पर भी हमला कर दिया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 04:46 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 04:46 PM (IST)
प्रतापगढ़ में सियारों का आतंक, हमले में कई लोग जख्मी
प्रतापगढ़ में सियार के आतंक से ग्रामीण सहमे हुए हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ में कुंडा कोतवाली क्षेत्र के गयासपुर मौली गांव में सियारों के हमले से ग्रामीण सहमे हैं। बीते चौबीस घंटे के भीतर सियार ने एक वृद्ध समेत दो महिलाओं समेत तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। घायलों का इलाज सीएचसी कुंडा में किया गया।

खेतों की तरफ है ज्यादा खतरा

कुंडा इलाके में गयासपुर मौली गांव निवासी सुकरू (60) बीते शनिवार की शाम खेत की तरफ गया हुआ था। जहां पर उनके ऊपर सियार ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रही लक्ष्मी देवी (40) पत्नी अमर नाथ, सुशीला देवी (41) पत्नी सुरेश कुमार दौड़ी तो पागल सियार ने उन पर भी हमला कर दिया। उधर शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो सियार भाग निकला। लोगों की मदद से स्वजन तीनों को उपचार के लिए सीएचसी कुंडा ले गए। जहां पर उनका उपचार किया गया। अब इस मामले में वन विभाग से मदद की गुहार लगाई गई है।

chat bot
आपका साथी