छात्र परिषद के विरोध में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों का शांति भोज Prayagraj News

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली और छात्र परिषद के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में छात्रों और छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों ने शांति भोज का आयोजन किया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 27 Aug 2019 01:19 PM (IST) Updated:Tue, 27 Aug 2019 01:19 PM (IST)
छात्र परिषद के विरोध में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों का शांति भोज Prayagraj News
छात्र परिषद के विरोध में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों का शांति भोज Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली के समर्थन में छात्रों ने धरनास्थल पर शांति भोज का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों छात्रों ने हिस्सा लिया। इसके बाद आंदोलन के अगले चरण की घोषणा करते हुए सांसदों, सदस्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों को पत्र भेजकर विश्वविद्यालय की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया।

कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर को धन्यवाद दिया गया

धरना स्थल पर ही कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। धरनास्थल पर पहुंचे यश भारती पुरस्कार से सम्मानित मरेद्र मिश्रा मसाल ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ देश में काबिल राजनेताओं की पौधशाला है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस तरह का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। संयुक्त संघर्ष समिति ने धरने के बाद निर्णय लिया कि उच्च न्यायालय के बार एसोसिएशन द्वारा निकाली जाने वाली बाइक रैली में लोगों से शामिल होने की अपील की। रैली मंगलवार को अनशन स्थल से शाम चार बजे निकलेगी।

छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों ने दी चेतावनी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव एवं उप मंत्री सत्यम सिंह सनी ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रसंघ बहाली में जितनी शीघ्रता करेंगे विश्वविद्यालय के हितों में उतना ही बेहतर होगा। इस दौरान छात्रसंघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा, विवेकानंद पाठक, जिया कोनैन रिजवी, सत्येंद्र सिंह, राहुल क्रांति, प्रशांत समाजसेवी, अरविंद सरोज, सौरभ सिंह बंटी, आनंद सेंगर, दुर्गेश प्रताप सिंह, विशाल सिंह, अंकित द्विवेदी, चंदशेखर अधिकारी, अजय सम्राट, सत्यम कुशवाहा, अंकित प्रतिहार, मशद अंसारी, जीशान रहमानी, जितेंद्र धनराज, राहुल पटेल आदि मौजूद रहे।

इविवि प्रशासन ने डीएम-एसएसपी को लिखा पत्र

इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने शांति भोज करने के मामले में निवर्तमान छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव समेत 15 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम और एसएसपी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि इन लोगों की ओर से लगातार परिसर में अराजकता फैलाई जा रही है। कभी सिर मुंडवाना, मरणोपरांत घंट बांधना, तेरहवीं का भोज आयोजित कर विवि की छवि धूमिल कर रहे हैं। चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे ने अखिलेश यादव, अतेंद्र सिंह, सत्यम सिंह, अवनीश यादव, अदील हमजा, अखिलेश गुप्ता, अजीत कुमार यादव, सतीश यादव, जितेंद्र कुमार धनराज, राहुल यादव, दुर्गेश सिंह, चंद्रशेखर अधिकारी, सत्यम कुशवाहा, अजय यादव के अलावा करीब 35 अज्ञात के खिलाफ शिकायत की है।

chat bot
आपका साथी