'खुशहाल बालिका भविष्य देश का' थीम पर होगी प्रदेश स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स, कल से आगाज Prayagraj News

राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता सात और आठ दिसंबर को प्रयागराज में आयोजित की जाएगी। लखनऊ सैफई और प्रयागराज एथलेटिक्स हास्टल के खिलाड़ी भी भाग लेेंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 08:30 AM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 08:30 AM (IST)
'खुशहाल बालिका भविष्य देश का' थीम पर होगी प्रदेश स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स, कल से आगाज Prayagraj News
'खुशहाल बालिका भविष्य देश का' थीम पर होगी प्रदेश स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स, कल से आगाज Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में शनिवार से राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू होगी। दो दिवसीय प्रतियोगिता का इस बार 'खुशहाल बालिका भविष्य देश का' थीम है। यही लोगो भी है। दो दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। करीब 800 खिलाड़ी भाग लेेंगे। हर मंडल से खिलाडिय़ों के साथ उनके मैनेजर व कोच भी आएंगे।

लखनऊ, सैफई व प्रयागराज के एथलेटिक्स हास्टल खिलाड़ी भी भाग लेेंगे

राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता सात और आठ दिसंबर को प्रयागराज में आयोजित की जाएगी। प्रदेश में कुल 18 मंडल हैं। प्रत्येक मंडल स्तर पर खिलाडिय़ों का चयन किया जा चुका है। लखनऊ, सैफई और प्रयागराज के एथलेटिक्स हास्टल के खिलाड़ी भी भाग लेेंगे। शुक्रवार से खिलाडिय़ों के आने सिलसिला शुरू हो जाएगा। खिलाडिय़ों के ठहरने के लिए स्कूलों और अमिताभ बच्चन स्पोर्ट कांप्लेक्स में व्यवस्था की गई है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में ही प्रतियोगिताएं होंगी।

20 प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि कुल 20 प्रकार के इवेंट होंगे। 100, 200, 400, 800, 15 सौ, पांच हजार और 10 हजार मीटर की दौड़ होगी। इसके अलावा 110 मीटर, चार सौ मीटर की हर्डिल होगी। तीन हजार मीटर का स्टिपल चेस होगा। हाई जंप, पोल वाल्ट, लांग जंप, ट्रिपल जंप, शाट पुट, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, जेवलिन थ्रो स्पर्धा होगी। चार गुणे सौ मीटर, चार गुणे 440 मीटर की रिले होगी। आखिर में 10 किलोमीटर की वाकिंग रेस होगी। बालक और बालिका वर्ग में प्रतियोगिताएं होंगी।

chat bot
आपका साथी