प्रयागराज में सीएनआइ की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर चर्चों में विशेष प्रार्थना

डॉ. पीटर ने कहा कि प्रभु यीशु ने बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद व पीडि़त व्यक्ति की सहायता करने का संदेश दिया है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद करनी होगी। सेवा की यह मुहिम आने वाले दिनों में और व्यापक की जाएगी

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 04:44 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 04:44 PM (IST)
प्रयागराज में सीएनआइ की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर चर्चों में विशेष प्रार्थना
हर चर्च में पादरी ने बाइबिल का पाठ करके मसीही समुदाय को सेवा व संस्कार का संदेश आत्मसात कराया।

प्रयागराज, जेएनएन। सीएनआइ (चर्च ऑफ नार्थ इंडिया) की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर रविवार की सुबह उससे जुड़े चर्चों में विशेष प्रार्थना हुई। हर चर्च में पादरी ने बाइबिल का पाठ करके मसीही समुदाय के लोगों को सेवा व संस्कार का संदेश आत्मसात कराया। पत्थर गिरजाघर में डायोसिस ऑफ लखनऊ के बिशप डॉ. पीटर बलदेव ने प्रार्थना की। बाइबिल का पाठ करके उन्होंने प्रभु यीशु का संदेश दिया। कहा कि सेवा, समर्पण व अच्छे संस्कार के जरिए मसीही समुदाय के लोग राष्ट्रहित में बढ़चढ़ कर योगदान देंगे।

 

एकता, गवाही व सेवा मूलमंत्र 

डॉ. पीटर बलदेव ने कहा कि 'एकता, गवाही व सेवा हमारा मूलमंत्र है। हमें निरंतर चलते रहना है। मार्टिन लूथर ने कहा कि हम उड़ नहीं सकते तो दौड़ें। अगर हम दौड़ नहीं सकते तो चलें और अगर चल नहीं सकते तो रेंगते रहें। लेकिन, शांत न बैठें, क्योंकि जो चलेगा वही सफल होगा। डॉ. पीटर ने कहा कि प्रभु यीशु ने बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद व पीडि़त व्यक्ति की सहायता करने का संदेश दिया है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद करनी होगी। सेवा की यह मुहिम आने वाले दिनों में और व्यापक की जाएगी। बताया कि सीएनआइ के 50 साल लगने पर 2019 में नागपुर से उत्सव की शुरुआत हुई थी। साल भर तक चर्च, स्कूल-कालेजों में विशेष आयोजन हुए जिसका सिलसिला अब थम जाएगा।  

chat bot
आपका साथी