सोनिया गांधी ने इलाहाबाद को दिया बड़ा तोहफा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज सुबह कमला नेहरू हास्पिटल में रेडियेशन मशीन तथा न्यूरो अर्थो ट्रामा वार्ड का शुभारंभ किया। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद थी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 22 Nov 2016 12:03 PM (IST) Updated:Tue, 22 Nov 2016 12:14 PM (IST)
सोनिया गांधी ने इलाहाबाद को दिया बड़ा तोहफा

इलाहाबाद (जेएनएन)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इलाहाबाद में प्रवास के दूसरे दिन अपने पुरखों को धरती को बड़ा तोहफा किया। सोनिया गांधी ने आज कमला नेहरु ट्रस्ट के अस्पताल को रेडीएशन मशीन तथा न्यूरो आर्थों ट्रामा वार्ड का तोहफा दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज सुबह कमला नेहरू हास्पिटल में रेडियेशन मशीन तथा न्यूरो अर्थो ट्रामा वार्ड का शुभारंभ किया। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने वार्ड में भर्ती मरीजों का भी हालचाल लिया। उनके आज अस्पताल के निरीक्षण के दौरान इस अस्पताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। अस्पताल से वह स्वराज भवन पहुंची और कांग्रेसजनों से मिलीं। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी स्वराज भवन के बाहर उनकी झलक पाने के लिए सुबह से ही डट गए थे। आज दोपहर बाद चार्टर्ड प्लेन से सोनिया गांधी तथा प्रियंका गांधी के दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

राजनीति का ककहरा इंदिरा जी से ही सीखा : सोनिया

मेरी सास नहीं बल्कि मेरी मां जैसी थी इंदिरा गांधी: सोनिया गांधी

यह भी पढ़ें- एक्सप्रेस-वे : सीमा से कम समय में काम करने पर अखिलेश को बधाई : मुलायम

पढ़ें- यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव का निधन

chat bot
आपका साथी