दीपावली पर्व को लेकर रेल और फ्लाइट में सीटें फुट Prayagraj News

दीपावली पर्व को लेकर सभी को घर जाने की जल्‍दी है। उन दिनों में तमाम लोगों ने पहले से ही टिकट बुक करा लिया है। जिन लोगों ने देरी की उनको कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।

By Edited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 07:35 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 12:30 PM (IST)
दीपावली पर्व को लेकर रेल और फ्लाइट में सीटें फुट Prayagraj News
दीपावली पर्व को लेकर रेल और फ्लाइट में सीटें फुट Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। दीपावली पर घर लौटने वालों में खासकर दिल्ली, मुंबई और बंगलुरू से आने वालों की भीड़ है। इन शहरों से आने वाली ट्रेनों के अलावा फ्लाइट भी लगभग फुल है। मुंबई से नॉन स्टाप फ्लाइट में जगह न होने से अब लोग कनेक्टिंग फ्लाइट में बुकिंग करा रहे हैं।

पर्व पर सभी को अपने घर जाने की है जल्‍दी

दूसरे शहरों में प्रयागराज के लाखों नौकरी पेशा लोग रह रहे हैं। अधिकतर लोग त्योहार पर अपने शहर या गांव आते हैं। खासकर दीपावली पर आने वाली भीड़ बढ़ गई है। दीपावली 27 अक्टूबर को है, इसलिए लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा भीड़ दीपावली के दो दिन पहले ट्रेन और फ्लाइट में रहेगी। उन दिनों में तमाम लोगों ने पहले से ही टिकट बुक करा लिए हैं। जिन लोगों ने देरी की, उनको कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।

ट्रेनों की स्लीपर में बुकिंग नहीं हो पा रही है

दीपावली के ठीक पहले यानी 25 और 26 अक्टूबर को दिल्ली से प्रयागराज आने वाली ट्रेनों पुरुषोत्तम, ब्रह्मापुत्र, स्वतंत्रता सेनानी, शिवगंगा, रीवा, लिच्छवी आदि में स्लीपर में बुकिंग नहीं हो पा रही है। वहीं प्रयागराज एक्सप्रेस में 25 अक्टूबर को 603 वेटिंग और 26 अक्टूबर को 548 वेटिंग है। ऐसी ही स्थिति मुंबई व अन्य शहरों से आने वाली ट्रेनों में भी है।

महंगी हुई फ्लाइट

24 अक्टूबर को दिल्ली से प्रयागराज आने वाली फ्लाइट का किराया 14097 रुपये पहुंच गया है। 26 अक्टूबर को मुंबई से आने का किराया 21632 रुपये है। इस रूट पर अधिकतर सीटें बुक होने पर बंगलुरू और कोलकाता होकर कनेक्टिंग फ्लाइट भी चल रही है। लोग कनेक्टिंग फ्लाइट में बुकिंग करा रहे हैं। 26 अक्टूबर को बंगलुरू से आने का किराया 18434 रुपये पहुंच गया है। इसी दिन कोलकाता से आने का किराया 8080 रुपये है। फ्लाइट में फ्लैक्सी फेयर होता है इसलिए डिमांड बढ़ते ही किराया बढ़ जाता है। इस दौरान सामान्य दिनों की तुलना में तीन से चार गुना किराया महंगा है। वैसे 27 अक्टूबर का किराया सस्ता है क्योंकि इसी दिन दीपावली है और आने वालों की भीड़ कम है।

chat bot
आपका साथी