प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को किया याद, दी श्रद्धांजलि

समाजवादी नेता व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जन्मतिथि पर रविवार को सपा के जिला कार्यालय में चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को आज की नई पीढ़ी को अनुकरण करने की जरूरत है

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 08:23 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 08:23 PM (IST)
प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को किया याद, दी श्रद्धांजलि
सपा के जिला कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया।

प्रयागराज, जेएनएन।  समाजवादी नेता व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जन्मतिथि पर रविवार को सपा के जिला कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को आज की नई पीढ़ी को अनुकरण करने की जरूरत है। मौके पर संदीप सिंह पटेल, नागेंद्र  सिंह पटेल, गीता पासी,  मुसीर अहमद, नाटे चौधरी, ननकऊ यादव, संतोष यादव, कृपाशंकर बिंद  आदि मौजूद रहे। चौक स्थित महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किया। इस दौरान रवींद्र यादव, विजय वैश्य, महेंद्र निषाद, मोईन हबीबी, दिनेश यादव, मो. गौस, मंजू यादव, एसपी श्रीवास्तव आदि थे। कीडगंज के सोनकर धर्मशाला में कार्यक्रम में पूर्व विधायक परवेज अहमद, पप्पू लाल निषाद, हरिओम साहू, नेम यादव, निशा शुक्ला, अभिषेक गुप्ता आदि रहे।

पार्टी के विश्वास को कायम रखेंगे: चौधरी

नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर में कई जगह स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है उसे वह कायम रखेंगे। आम जनता व कार्यकर्ताओं के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे। सर्किट हाउस में हुए आयोजन में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, मयंक यादव, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विजय श्रीवास्तव, अनिल भट्ट, भरत निषाद आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

स्थानीय मुद्दों पर पंचायत चुनाव लड़ेगी आप

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने रविवार को सोरांव, फूलपुर, मेजा, कोरांव में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरङ्क्षवद केजरीवाल के विकास मॉडल को घर-घर तक ले जाएंगे। आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी स्थानीय जन समस्याओं के साथ दिल्ली के विकास मॉडल को अपना मुद्दा बनाएगी। प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष डा. अल्ताफ अहमद, महासचिव सर्वेश यादव, विनय पटेल, ज्योति प्रकाश चौबे, इमरान खान पामेला, वीरेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी