पासवान बड़े ज्योतिषी, एनडीए में ही रहेंगे : साक्षी महाराज

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कुंभ मेला क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को ज्‍योतिषी बताया। वह भाजपा से कहीं नहीं जाएंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 22 Dec 2018 08:39 PM (IST) Updated:Sun, 23 Dec 2018 06:30 AM (IST)
पासवान बड़े ज्योतिषी, एनडीए में ही रहेंगे : साक्षी महाराज
पासवान बड़े ज्योतिषी, एनडीए में ही रहेंगे : साक्षी महाराज

प्रयागराज : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान एनडीए छोड़कर कही नहीं जाएंगे। वह बड़े ज्योतिषी हैं, उन्हें पता है कि केंद्र में अगली सरकार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी। यह कहना है भाजपा सांसद साक्षी महाराज का। कुंभ मेला क्षेत्र आए साक्षी महाराज ने कहा कि एनडीए के सारे सहयोगी दल मिलकर 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। जो हमें छोड़कर गए हैं वह स्वार्थी हैं, उन्हें निराशा हाथ लगेगी।

कहा, तीन राज्यों में हार का नहीं पड़ेगा असर

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली पर कहा भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। छत्तीसगढ़ को छोड़कर हर जगह भाजपा को अच्छे वोट मिले हैं। कांग्रेस से करीबी लड़ाई में हार हुई है, इसे लोकसभा चुनाव तक ठीक कर लिया जाएगा।

राफेल का मुद्दा औचित्यहीन बताया

राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस के आरोपों को उन्होंने औचित्यहीन बताया। बोले, मुद्दा विहीन कांग्रेस भाजपा सरकार पर जबरन भ्रष्टाचार का आरोप मढऩा चाहती है, उसे कोर्ट व जनता के बीच असफलता हाथ लग रही है।

बोले साक्षी, हनुमान जी की जाति बताना अनुचित

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कतिपय भाजपा नेताओं द्वारा हनुमान जी को मुस्लिम व जाट बताने पर नाराजगी व्यक्त की। बोले, हनुमान जी सबके हैं, उनकी जाति बताना अनुचित है। हर व्यक्ति उनकी पूजा कर सकता है। फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान की निंदा करते हुए बोले, देश का माहौल बेहतर है। नसीरुद्दीन किसी के इशारे पर बयान दे रहे हैं। अगर वह यहां असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तो जहां सुरक्षा मिल रही हो, वहां चले जाएं।

chat bot
आपका साथी