Prayagraj Weather Update: झमाझम वर्षा ने उमस से दी राहत, अगले दो दिन के मौसम का जानें हाल

Prayagraj Weather Update शनिवार की सुबह से आसमान में बादल छाए थे। हालांकि गर्मी के साथ उमस का वर्चस्‍व कम नहीं हुआ था। दोपहर बाद अचानक बादल घने हो गए। हवा के साथ वर्षा भी शुरू हो गई। गर्मी की मार सह रहे लोगों को वर्षा ने राहत दी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 25 Jun 2022 05:53 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2022 05:53 PM (IST)
Prayagraj Weather Update: झमाझम वर्षा ने उमस से दी राहत, अगले दो दिन के मौसम का जानें हाल
शनिवार दोपहर बाद बारिश ने प्रयागराज के लोगों को गर्मी से राहत दी।

प्रयागराज, जेएनएन। उमस भरी गर्मी को झेल रहे प्रयागराज के लाेगों को वर्षा से राहत मिली। आसमान में बादल तो छाए थे लेकिन दोपहर तक तेज उमस के साथ गर्मी थी। दोपहर बाद अचानक बादल काले और घने हो गए। फिर झमाझम वर्षा हुई। मौसम विभाग अगले दो दिनों तक हल्‍की वर्षा का पूर्वानुमान जता रहा है। मौसम को देखकर ऐसी उम्‍मीद भी नजर आ रही है।

गर्मी और उमस ने किया परेशान : पिछले कुछ दिनों से आसमान साफ था। सूर्य की तल्‍ख किरणें लोगों को परेशान कर रही थी। सुबह और रात में भी पसीना नहीं रुक रहा था। दोपहर में सूर्य की तल्‍खी से चैन नहीं था। कूलर और पंखे भी हवा नहीं दे रहे थे। ऐसे में जनजीवन एक बार फिर अस्‍त-व्‍यस्‍त होने लगा था। वहीं उसके पहले तीन दिन बादलों और वर्षा के कारण मौसम में गर्मी का वर्चस्‍व कम था। तापमान में भी गिरावट आई थी।

आज दोपहर बाद बदला मौसम : शनिवार की सुबह से आसमान में बादल छाए थे। हालांकि गर्मी के साथ उमस का वर्चस्‍व कम नहीं हुआ था। दोपहर में सूर्य की किरणें नहीं दिखीं लेकिन गर्मी बरकरार रही। दोपहर के बाद अचानक आसमान में बादल घने हो गए। हवा के साथ वर्षा भी शुरू हो गई। गर्मी की मार सह रहे लोगों को वर्षा ने राहत दी।

हल्‍की वर्षा में जलभराव की समस्‍या : हल्‍की वर्षा से गर्मी से तो राहत मिली वहीं सड़क और गलियों में जलभराव की भी समस्‍या हो गई। पानी में से होकर वाहन चालकों को गंतव्‍य की ओर जाना पड़ा।

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम : मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्‍की वर्षा की संभावना जताई है। दो दिनों तक हल्‍की बारिश के बाद सप्‍ताह के अंत में भी वर्षा का अनुमान है। वर्षा हुई तो यह प्रयागराज के लोगों के लिए राहत की बात होगी।

प्रयागराज में आज का तापमान : शुक्रवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। कल का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से एक डिग्री सेलिसयस कम था। आज शनिवार को तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आज का न्‍यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस है।

chat bot
आपका साथी