Prayagraj Weather News: बादल तो छाए पर उमस बरकरार, वर्षा होगी या नहीं, क्‍या कहता है मौसम विभाग

Prayagraj Weather News शुक्रवार की रात से बादलों की आवाजाही फिर शुरू हुई। शनिवार की सुबह से घने बादल छाए हैं। बादलों के साथ उमस भी तेज है। उम्‍मीद जताई जा रही है कि बारिश जल्‍द होगी। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताई है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 25 Jun 2022 09:12 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2022 09:12 AM (IST)
Prayagraj Weather News: बादल तो छाए पर उमस बरकरार, वर्षा होगी या नहीं, क्‍या कहता है मौसम विभाग
Prayagraj Weather News प्रयागराज के आसमान पर छाए बादल बारिश की उम्‍मीद जगा रहे हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। मौसम का मिजाज लोगों की समझ से परे है। मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने की संभावना जताई थी। हालांकि शनिवार 25 जून की सुबह से आसमान पर घने बादल नजर आ रहे हैं। अभी तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। हालांकि उमस भी तेज है। इससे वर्षा की संभावना जताई जा रही है। बारिश के संबंध में मौसम विभाग का क्‍या अनुमान है, आइए जानें।

पिछले दिनों की वर्षा ने गर्मी से राहत दी थी : पिछले दिनों आसमान में छाए बादलों ने वर्षा की, जिससे भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे लोगों को कुछ राहत मिली थी। हालांकि उसके बाद आसमान से बादल गायब हो गए थे और सूर्य की तल्‍ख किरणें एक बार फिर परेशान करने लगी थी। उमस के साथ गर्मी भी बढ़ गई।

मौसम विभाग ने जल्‍द बारिश की संभावना जताई : शुक्रवार की रात से बादलों की आवाजाही फिर शुरू हुई। शनिवार की सुबह से घने बादल छाए हैं। बादलों के साथ उमस भी तेज है। इससे यह उम्‍मीद जताई जा रही है कि बारिश जल्‍द होगी। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताई है।

आज का तापमान : शुक्रवार को दिनभर धूप रही। बादलों का नामानिशान नहीं था। ऐसे में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम था। इसी प्रकार आज शनिवार को भी तापमान 38.5 रहने की उम्‍मीद है वहीं न्‍यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

उमस के साथ ये भी समस्‍या : उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बिजली कटौती भी दिक्‍कत कर रही है।  उमस भरी गर्मी में लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। रात में नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। गांवों में आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। अधिकांश दिनों में शाम को बिजली जरूर गुल रहती है।

chat bot
आपका साथी