प्रयागराज की पुलिस अराजकतत्वों की बनाएगी ‘कुंडली’, इन पर रहेगी खास नजर

अराजकतत्वों के बारे में पता करने के लिए पुलिस मुखबिरों का सहारा लेगी। जानकारी जुटाई जाएगी कि कितने ऐसे अराजकतत्व हैं जो बेमतलब बैठकबाजी करते हैं या गतिविधियां संदिग्ध हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 01:06 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 01:06 PM (IST)
प्रयागराज की पुलिस अराजकतत्वों की बनाएगी ‘कुंडली’, इन पर रहेगी खास नजर
प्रयागराज की पुलिस अराजकतत्वों की बनाएगी ‘कुंडली’, इन पर रहेगी खास नजर

प्रयागराज, जेएनएन। बदमाशों के खिलाफ प्रयागराज की पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इनकी गिरफ्तारी भी हो रही है। इसके बावजूद छोटी-छोटी वारदातें नहीं रुक रही हैं। चोरी, छिनैती जैसे घटनाएं प्रतिदिन हाे रही हैं। पुलिस इसका जब राजफाश करती है तो इसमें नए बदमाश सामने आ रहे हैं। पूछताछ में पता चलता है कि ये अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए ऐसी घटनाएं करते हैं। ऐसे में पुलिस अब मुहल्लों के अराजकतत्वों के बारे में पता करेगी। इनके नाम-पते के साथ ही पूरा विवरण दर्ज करेगी। थाने के साथ ही इसकी पूरी जानकारी संबंधित पुलिस चौकी पर भी रहेगी ताकि चोरी और छिनैती की कोई भी वारदात होने पर इनको आसानी से पकड़ा जा सके।

मुखबिरों से जुटाई जाएगी जानकारी

अराजकतत्वों के बारे में पता करने के लिए पुलिस मुखबिरों का सहारा लेगी। इनसे जानकारी जुटाई जाएगी कि कितने ऐसे अराजकतत्व हैं जो बेमतलब बैठकबाजी करते हैं या इनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। मुखबिरों द्वारा बताए जाने के बाद पुलिस अपने तरीके से तहकीकात करेगी और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तीन सवारी फर्राटा भरने वालों पर खास नजर

पुलिस का जोर ऐसे बाइकों पर होगा, जिस पर तीन युवक सवार होंगे। अब इनका चालान ही नहीं कटेगा, बल्कि इनके बारे में पूरी छानबीन की जाएगी। ये जिस इलाके के रहने वाले होंगे, वहां की पुलिस को इसकी जानकारी देकर इसकी पड़ताल कराई जाएगी। जांच में इनकी गतिविधियां संदिग्ध नहीं पाई गईं, तभी इनको छोड़ा जाएगा।

जानें, क्‍या कहते हैं एसपी सिटी

एसपी सिटी दिनेश सिंह का कहना है कि अराजकतत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। अब इसमें और तेजी लाने के लिए सभी थाना और चौकी प्रभारियों को विशेष निर्देश दिया गया है। अराजकतत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी