Lockdown 3.0 : स्पेशल ट्रेन से पहले दिन 329 यात्री प्रयागराज जंक्‍शन आए और गए, घर पहुंचने में परेशान हुए Prayagraj News

47 दिन बाद प्रयागराज जंक्शन पर सवारी गाडि़यां रुकीं। पहले दिन यहां से तीन स्पेशल ट्रेनें गईं। आधी रात में ट्रेन आने के कारण लोगों को घर पहुंचने में परेशानी भी हुई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 13 May 2020 01:53 PM (IST) Updated:Wed, 13 May 2020 02:03 PM (IST)
Lockdown 3.0 : स्पेशल ट्रेन से पहले दिन 329 यात्री प्रयागराज जंक्‍शन आए और गए, घर पहुंचने में परेशान हुए Prayagraj News
Lockdown 3.0 : स्पेशल ट्रेन से पहले दिन 329 यात्री प्रयागराज जंक्‍शन आए और गए, घर पहुंचने में परेशान हुए Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। लॉकडाउन लागू होने के 47 दिन बाद मंगलवार को प्रयागराज जंक्शन पर सवारी गाड़ी पहुंची। उसमें 329 लोगों ने सफर किया। लोग हावड़ा-नई दिल्ली, राजेंद्रनगर-नई दिल्ली और नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ से प्रयागराज जंक्शन पर आए और यहां से गए। करीब आधी रात पहुंची ट्रेन से उतरकर घरों को जाने में यात्रियाें को परेशानी भी हुई। ऐसा इसलिए, क्‍योंकि कई लोगों को घर से लेने वाहन आए थे, जबकि कई को वाहन नहीं मिले। 

तीसरी ट्रेन रात में पौने तीन बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची

प्रयागराज जंक्शन से सबसे पहली गाड़ी मंगलवार की रात साढ़े 11 बजे के बाद आई। नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन से कुल 52 यात्री जंक्शन पर उतरे और यहां से 17 लोग डिब्रूगढ़ की तरफ रवाना हुए। दूसरी गाड़ी रात में सवा 12 बजे आई। राजेंद्र नगर से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी में पटना से कोई यात्री प्रयागराज नहीं आया। प्रयागराज से कुल 67 लोग नई दिल्ली गए। तीसरी ट्रेन रात में पौने तीन बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची। हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन से कुल 81 लोग प्रयागराज जंक्शन पर उतरे और यहां से 112 लोग नई दिल्ली गए।

स्पेशल ट्रेन का प्रयागराज वासियों को मिल रहा कम लाभ

रेलवे ने जो 15 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। उसमें से तीन प्रयागराज जंक्शन पर रुक रही हैं। मात्र 10 मिनट में सभी सीटें बुक हो जा रही हैं। इसलिए स्पेशल ट्रेन का शहर के लोग ज्यादा लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

प्रयागराज जंक्शन पर आने व जाने वाले यात्री

नई दिल्ली-डिब्रूगढ़

कहां से कहां तक               फर्स्‍ट एसी      सेकेंड एसी     थर्ड एसी

नई दिल्ली-प्रयागराज          01               17                34

प्रयागराज से डिब्रूगढ़           कोई नहीं      कोई नहीं         17

राजेेंद्र नगर-नई दिल्ली

कहां से कहां तक               फर्स्‍ट एसी      सेकेंड एसी     थर्ड एसी

पटना-प्रयागराज                 कोई नहीं       कोई नहीं       कोई नहीं

प्रयागराज-नई दिल्ली           कोई नहीं       26               41

हावड़ा-नई दिल्ली

कहां से कहां तक               फर्स्‍ट एसी      सेकेंड एसी     थर्ड एसी

हावड़ा-प्रयागराज               कोई नहीं         24               57

प्रयागराज-नई दिल्ली         03                 17               92

chat bot
आपका साथी