जातिवादी नहीं, हम विकासवादी : केशव

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : हम न जातिवाद पर विश्वास करते हैं, न गुंडाराज पर। हमारी पार्टी विक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Feb 2018 07:39 PM (IST) Updated:Mon, 26 Feb 2018 07:39 PM (IST)
जातिवादी नहीं, हम विकासवादी : केशव
जातिवादी नहीं, हम विकासवादी : केशव

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : हम न जातिवाद पर विश्वास करते हैं, न गुंडाराज पर। हमारी पार्टी विकासवादी है। वह बिना भेदभाव हर जाति, वर्ग के लोगों का विकास कर रही है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को यह बातें कही। सिविल लाइंस स्थित वात्सल्य सभागार में फूलपुर संसदीय क्षेत्र के लिए मीडिया सेंटर का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि मोदी और योगी का राज भ्रष्टाचार, गुंडाराज, जातिवाद मुक्त है। हर किसी का विकास हो रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज किसानों की कर्ज माफी, गरीबों को आवास, शौचालय, बिजली, गैस कनेक्शन, सड़कें बनाने का काम प्रदेश के सभी 75 जिलों में चल रहा है। इससे जनता खुश व विपक्षी दल पस्त हैं। सपा व कांग्रेस को जनता लगातार नकार रही है। इसलिए उपचुनाव में भी उनकी बड़ी पराजय होगी। फूलपुर की जनता ने उन्हें 2014 में रिकार्ड मतों से जीत दिलाई थी, उतनी बड़ी जीत पं. जवाहरलाल नेहरू को भी नहीं मिली। केशव ने दावा किया कि उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल को बड़ी जीत हासिल होगी। गोरखपुर में भी भाजपा प्रत्याशी की जीत तय है। भाजपा नेताओं पर बैंकों का करोड़ों रुपये का लोन बकाया होने के सवाल पर केशव ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई होगी। बैंक अपना कर्ज वसूलने को स्वतंत्र हैं, वह अपनी कार्रवाई करें, सरकार पूरा सहयोग देगी। लखनऊ में संपन्न 'यूपी इनवेस्टर्स समिट' का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें हुए करार के धरातल पर उतरने से विकास को गति मिलेगी।

chat bot
आपका साथी