इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल में छात्र की हत्या, छात्रों का उपद्रव

छात्र रोहित शुक्ला की देर रात हत्या की सूचना पर बड़ी संख्या में छात्र वहां पर एकत्र हो गए। यह लोग बवाल करने लगे। आज सुबह वहां पर छात्रों की संख्या बढ़ती गई। यह लोग उपद्रव करने लगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 15 Apr 2019 09:04 AM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 09:05 AM (IST)
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल में छात्र की हत्या, छात्रों का उपद्रव
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल में छात्र की हत्या, छात्रों का उपद्रव
प्रयागराज, जेएनएन। पूरब के ऑक्सफोर्ड इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रावासों में अराजकतत्वों की आमद बढ़ती ही जा रही है। देर रात विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल में एक छात्र को गोली मार दी गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अब पड़ताल में लगी है। मामला छात्रों के बीच वर्चस्व का है।

छात्र रोहित शुक्ला की देर रात हत्या की सूचना पर बड़ी संख्या में छात्र वहां पर एकत्र हो गए। यह लोग बवाल करने लगे। आज सुबह वहां पर छात्रों की संख्या बढ़ती गई। यह लोग उपद्रव करने लगे।

रोहित शुक्ला यमुनापर के बारा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। विश्वविद्यालय से विधि का छात्र था। मृतक रोहित शुक्ला पूर्व छात्रनेता अच्युतानंद शुक्ला का करीबी था। रोहित शुक्ला की हत्या के मामले में आदर्श त्रिपाठी के साथ अभिषेक यादव समेत अन्य पर आरोप लग रहा है। अभी कारण साफ नहीं है। हत्या में वर्चस्व में हत्या की बात आ रही है। रोहित काफी दबंग था।

chat bot
आपका साथी