घर में सो रही महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपित अभी भी फरार, पुलिस दबिश जारी

प्रतापगढ़ में अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव में दीपावली की रात महिला घर में सो रही थी। उसी दौरान नशे में धुत गांव के दो युवक महिला के घर में घुस गए। दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 05:44 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 05:44 PM (IST)
घर में सो रही महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपित अभी भी फरार, पुलिस दबिश जारी
प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में महिला से दुष्‍कर्म करने वाले दोनों आरोपित अभी भी फरार हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जनपद में अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव में दीपावली की रात दो युवकों ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। वारदात उस समय हुई जब घर में महिला सो रही थी। आरोप है कि दोनों युवक नशे में धुत थ। महिला की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी, हालांकि शनिवार शाम तक पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी थी।

अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला पति के साथ गांव के बाहर मकान बनाकर रह रही है। आरोप है कि दीपावली की रात वह घर में सो रही थी, तभी गांव के दो युवक महिला के घर में घुस गए और नशे में धुत दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच उसका पति घर में पहुंचा तो घटना देखकर दंग रह गया। पति को देख आरोपित दोनों युवक घर से भाग निकले। पीडि़त ने घटना की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने तत्काल आरोपित चुलबुल व रमेश के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके शनिवार को पीडि़त महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा।

पुलिस ने आरोपितों की तलाश में घर सहित संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन शनिवार देर शाम तक आरोपित पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके थे। सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र सिंह ने थानाध्यक्ष को फोन करके घटना के बारे में जानकारी ली और तत्काल आरोपितों की गिरफ्तारी करने का निर्देश एसओ को दिया। इस बारे में थानाध्यक्ष अर्जुन यादव ने बताया कि दीपावली की रात विवाहिता के साथ गांव के ही दो युवकों के दुष्कर्म करने की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की तलाश में गड़वाड़ा चौकी इंचार्ज व थाने की एक टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

chat bot
आपका साथी