National Road Safety Month : प्रयागराज के अधिकारियों का निर्देश, सात दिन तक नहीं करें चालान, किया जाए जागरूक

एडीजी प्रेम प्रकाश ने कहा कि पहली बार 21 जनवरी से 20 फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। लोगों को गोल्डेन प्रिंसिपल ऑफ रोड सेफ्टी के बारे में बताया जाए। सड़क सुरक्षा समिति के लोगों को भी सक्रिय होना चाहिए। पहले सप्ताह जागरूकता अभियान ही चले।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 07:34 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 07:34 PM (IST)
National Road Safety Month :  प्रयागराज के अधिकारियों का निर्देश, सात दिन तक नहीं करें चालान, किया जाए जागरूक
पहली बार 21 जनवरी से 20 फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है।

प्रयागराज, जेएनएन। यातायात नियमों का सभी को पालन करना चाहिए। स्पीड ब्रेकर पर धीमी गति से निकलें। ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर जरूर लगाया जाए। हर नागरिक को सड़क पर जिम्मेदारी दिखाते हुए याता नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। ये बातें गुरुवार को मुख्य अतिथि व मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने पुलिस लाइन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ करते वक्त कही। 

मंडलायुक्त, एडीजी, आइजी, एसएसपी ने कहा कि सड़क पर दिखाएं जिम्मेदारी

मुख्य अतिथि एडीजी प्रेम प्रकाश ने कहा कि पहली बार 21 जनवरी से 20 फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। लोगों को गोल्डेन प्रिंसिपल ऑफ रोड सेफ्टी के बारे में बताया जाए। सड़क सुरक्षा समिति के लोगों को भी सक्रिय होना चाहिए। पहले सप्ताह में सिर्फ जागरूकता अभियान ही चले। ट्रैफिक पुलिस से कहा कि सात दिन चालान न करें, बल्कि लोगों को जागरूक करें। आइजी रेंज केपी सिंह ने कहा कि चालक को अपनी जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए। आठ घंटे से अधिक वाहन न चलाएं। क्षमता से अधिक लोग वाहन में न बैठें। संचालन एआरटीओ (प्रवर्तन) आरके सिंह ने किया।

गंगापार, यमुनापार व नगर में निकाली गई जागरूकता रैली 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री ने लखनऊ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन किया। इसके बाद जिलों में कार्यक्रम हुए। अतिथियों ने लोगों में सड़क पर चलते वक्त पालन करने वाले नियमों के प्रति जागरूकता के लिए प्रचार वाहन रवाना किए। पुलिस लाइन से निकली रैली धोबीघाट होते हुए सुभाष चौराहे पर संपन्न हुई। इसके बाद करीब 50 बाइक सवार गंगापार, यमुनापार व नगर के विभिन्न मार्गों पर प्रचार के लिए निकले। एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, आरटीओ (प्रशासन) राजेश कुमार मौर्य, एआरटीओ सियाराम वर्मा, भूपेश कुमार गुप्त, एआरटीओ सुरेश कुमार मौर्य, अल्का शुक्ला, एनएचएआइ के अधीक्षण अभियंता एके द्विवेदी, विनोद चंद्र दुबे, रघुनाथ द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी