होली से पहले अवैध शराब का धंधा जोरों पर, प्रतापगढ़ में पुलिस और आबकारी विभाग ने सात लोगों को किया गिरफ्तार

होली करीब आने के साथ ही अवैध शराब का धंधा भी जोर पकड़ता जा रहा है। प्रयागराज समेत आसपास के जनपद में अवैध कच्ची और देशी शराब बनाने और बेचने का काम जोरों पर है। पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से छापेमारी की जा रही है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 07:04 PM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 07:04 PM (IST)
होली से पहले अवैध शराब का धंधा जोरों पर, प्रतापगढ़ में पुलिस और आबकारी विभाग ने सात लोगों को किया गिरफ्तार
होली करीब आने के साथ ही अवैध शराब का धंधा भी जोर पकड़ता जा रहा है।

प्रयागराज, जेएनएन। होली करीब आने के साथ ही अवैध शराब का धंधा भी जोर पकड़ता जा रहा है। प्रयागराज समेत आसपास के जनपद में अवैध कच्ची और देशी शराब बनाने और बेचने का काम जोरों पर है। इसी सिलसिले में प्रतापगढ़ जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 145 लीटर अवैध शराब के साथ चार महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

मानधाता इलाके में दो लोगों को किया गिरफ्तार

मानधाता थाने के दारोगा दयाल दास ने छितपालगढ़ से आदित्य नारायण गिरी पुत्र स्वर्गीय दातादीन गिरी निवासी बरहुआ भोजपुर थाना नगर कोतवाली को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। मानधाता थाने के दारोगा राजेश राय ने गद्दोपुर से रवींद्र दास पुत्र गणपति निवासी भगवानपुर थाना मानधाता को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

आबकारी विभाग ने भी की धरपकड़  

कुंडा के आबकारी निरीक्षक शंकरलाल व कुंडा कोतवाली के दारोगा अजय कुमार ने राजपुर भरथी से  रजहिन पत्नी राम खेलावन  व संजू देवी पत्नी चंद्रेश निवासीगण राजपुर भरथी को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।  जेठवारा थाने के दारोगा सुनील कुमार मिश्रा ने बढ़नी तिराहे से धर्मेंद्र कुमार सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह निवासी घीसा का पुरवा, थाना जेठवारा को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दारोगा राज्याभिषेक मिश्रा व सिपाहीसोनम देवी ने नई बस्ती चौराहा से  मुन्नी देवी पत्नी जगरूप सरोज व गीता देवी पत्नी रणजीत सरोज निवासीगण नई बस्ती थाना जेठवारा को 10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

गांजा ले जाते एक गिरफ्तार

फतनपुर थाने के दारोगा श्यामसुंदर ने रोहखुर्द गांव से राकेश ङ्क्षसह उर्फ गब्बर सिंह पुत्र राजेंद्र बहादुर सिंह निवासी रोहखुर्द को 550 ग्राम  गांजा व बिक्री के 200 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। 

chat bot
आपका साथी