भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में जुटेंगे दिग्गज, कई मंत्री भी शामिल होंगे

लोक सभा पोल में भाजपा प्रत्‍याशियों के नामांकन के दिन कई‍ दिग्‍गज राजनेता भी मौजूद रहेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार के कई मंत्री व पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 08 Apr 2019 05:33 PM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2019 05:33 PM (IST)
भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में जुटेंगे दिग्गज, कई मंत्री भी शामिल होंगे
भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में जुटेंगे दिग्गज, कई मंत्री भी शामिल होंगे

प्रयागराज : इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के मौके पर पार्टी के दिग्गजों का जमावड़ा होगा। संभावना है कि प्रदेश सरकार के साथ ही केंद्र के भी मंत्री मौजूद रहेंगे। केंद्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों के भी उपस्थित रहने के आसार हैं। पार्टी विचार कर रही है कि दोनों प्रत्याशियों का नामांकन एक ही दिन कराया जाए।

इलाहाबाद व फूलपुर संसदीय सीट पर नामांकन 16 से

इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट पर छठें चरण में मतदान 12 मई को है। 16 अप्रैल से नामांकन शुरू होंगे। भाजपा की ओर से दोनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हंै। इलाहाबाद से डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को तथा फूलपुर से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसरी देवी पटेल को  उम्मीदवार बनाया गया है।

डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री भी रहेंगे मौजूद

पार्टी दोनों प्रत्याशियों के नामांकन में ही ताकत दिखाना चाहती है। इसलिए नामांकन के दिन गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्त नंदी के मौजूद रहने की संभावना है।

24 अप्रैल के बाद होने वाली सभाओं में दलों के बड़े नेता आएंगे

जिले में 24 अप्रैल के बाद विभिन्न दलों के बड़े नेताओं की सभाएं होने लगेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका वाड्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत विभिन्न दलों के बड़े नेताओं की सभाएं संभावित हैं।

chat bot
आपका साथी