इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शोध छात्रा से छेडख़ानी में मुकदमा दर्ज

आरोप है कि 11 मई की दोपहर वह संबंधित विभाग गई थी। तब एफएमआरआइ विभाग बंद होने वाला था। इसी दौरान उसे अकेली पाकर कर्मचारी गोविंद ने पकड़ लिया। पुलिस आरोपित की तलाश में लगी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 16 May 2019 02:33 PM (IST) Updated:Thu, 16 May 2019 02:33 PM (IST)
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शोध छात्रा से छेडख़ानी में मुकदमा दर्ज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शोध छात्रा से छेडख़ानी में मुकदमा दर्ज

प्रयागराज : इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एक शोध छात्रा से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। शर्मनाक घटना विश्वविद्यालय के एक विभाग में हुई। मामले में वहीं के कर्मचारी गोविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। कर्नलगंज पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। 

छात्रा शाहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। आरोप है कि 11 मई की दोपहर वह संबंधित विभाग गई थी। तब एफएमआरआइ विभाग बंद होने वाला था। इसी दौरान उसे अकेली पाकर कर्मचारी गोविंद ने पकड़ लिया। शोर मचाते हुए हाथ छोडऩे के लिए कहा तो दूसरे कमरे में घसीट ले गया। वहां चीखने पर चुप कराने के लिए गोविंद ने उसके मुंह में अंगुली डाल दी। किसी तरह हाथ छुड़ाकर वहां से निकली और फिर थाने पहुंचकर तहरीर दी थी। इंस्पेक्टर कर्नलगंज अनूप सिंह का कहना है कि घटना वाले दिन पीडि़ता और आरोपित के बीच समझौता हो गया था। प्रॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा लिखकर आरोपित की तलाश की जा रही है। अभियुक्त झांसी का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम झांसी और अन्य संभावित ठिकानों पर भेजी जाएगी। 

रेलकर्मी की पत्नी से छेड़खानी, नौकर पर केस : 

उत्तर मध्य रेलवे के एक कर्मचारी की पत्नी से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। सूबेदारगंज रेलवे कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारी ने धूमनगंज थाने में अपने नौकर सरस सिंह उर्फ मनीष के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित काम छोड़कर भाग गया है। उसकी तलाश चल रही है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी