डा. सुबोध जैन बनाए गए AMA के नए अध्यक्ष, नौ अक्टूबर से सक्रिय हो जाएगी नई कार्यकारिणी

इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन ने 2022-23 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। इस बार केवल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष में बदलाव हुआ है बाकी सभी पदों पर पुराने चेहरे हैं। प्रेसिडेंट इलेक्ट डा. सुबोध जैन को 2022- 23 के लिए एएमए का अध्यक्ष बनाया गया है

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 07 Oct 2022 05:13 PM (IST) Updated:Fri, 07 Oct 2022 05:13 PM (IST)
डा. सुबोध जैन बनाए गए AMA के नए अध्यक्ष, नौ अक्टूबर से सक्रिय हो जाएगी नई कार्यकारिणी
प्रेसिडेंट इलेक्ट डा. सुबोध जैन को 2022- 23 के लिए एएमए का अध्यक्ष बनाया गया है

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। AMA News President इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन ने 2022-23 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। इस बार केवल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष में बदलाव हुआ है बाकी सभी पदों पर पुराने चेहरे हैं। प्रेसिडेंट इलेक्ट डा. सुबोध जैन को 2022- 23 के लिए एएमए का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि डाक्टर कमल सिंह को प्रेसिडेंट इलेक्ट चुना गया है। नई कार्यकारिणी नौ अक्टूबर के बाद सक्रिय हो जाएगी।

ये हैं नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी

निर्वाचन अधिकारी डाक्टर एमके मदनानी के अनुसार नई कार्यकारिणी में डा. सुबोध जैन अध्यक्ष होंगे। उपाध्यक्ष पद पर डाक्टर त्रिभुवन सिंह, डा. मनोज माथुर, डाक्टर जेवी राय, डा. रेखा श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से चुना गया है। डा.आशुतोष गुप्ता को सचिव पद पर बरकरार रखा गया है।

डाक्टर संतोष सिंह को संयुक्त सचिव, डा. राजीव गौतम, कविता अग्रवाल को सहायक सचिव, डाक्टर सुभाष चंद्र वर्मा को वित्त सचिव, डा. अभिनव अग्रवाल को संयुक्त वित्त सचिव, डा. अनुभा श्रीवास्तव को वैज्ञानिक सचिव, डा. अनिल दुबे खेल सचिव, डा. विपिन मिश्रा को सामाजिक सचिव, डा. अनूप चौहान को जनसंपर्क अधिकारी, डाक्टर सपन श्रीवास्तव को संपादक, डाक्टर उत्सव सिंह को ई लाइब्रेरी और आईटी सचिव बनाया गया है। इनके अलावा डाक्टर मोहित जैन को चेयरमैन, डा अनुराग वर्मा को वाइस चेयरमैन, डा. ललिता शुक्ला को संयुक्त सचिव बनाया गया है। 40 डाक्टरों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी रखा गया है।

डा.सुजीत का कार्यकाल दो दिन और

एएमए के वर्तमान अध्यक्ष डॉ सुजीत कुमार सिंह का कार्यकाल नौ अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा । नौ तारीख को एएमए वर्तमान कार्यकारिणी का विदाई समारोह करेगा। उसके ठीक बाद नई कार्यकारिणी का गठन घोषित करते हुए इसे सक्रिय कर दिया जाएगा।

नए अध्यक्ष से जताई आशा

वर्तमान अध्यक्ष डा.सुजीत कुमार सिंह ने कहा है कि उनके नेतृत्व में कार्यकारिणी ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। डाक्टरों के हित में हमेशा ही सक्रिय भागीदारी निभाई। अगले अध्यक्ष से भी उन्होंने आशा जताई है कि जिस तरह से एएमए सफलता के रास्ते पर चला उसी तरह से भविष्य में भी डॉक्टरों के हित में सभी मिलकर कार्य करते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी