वाटर स्काडा व ई क्लासेज टेंडर में गड़बड़ी, प्रयागराज नगर निगम के चीफ इंजीनियर ने लगा दी आपत्ति

मुख्य अभियंता सतीश कुमार का कहना है कि फाइनेंसियल बिड को देखना था। रेट ज्यादा आया है उसमें नेगोसिएशन किया जाना है। अन्यथा ऑडिट में मामला फंस जाता है। इसलिए अभी प्रक्रिया रुकी है। टेंडर जल्द फाइनल कर दिया जाएगा। उसके बाद काम शुरू हो जाएगा।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 06:40 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 07:21 AM (IST)
वाटर स्काडा व ई क्लासेज टेंडर में गड़बड़ी, प्रयागराज नगर निगम के चीफ इंजीनियर ने लगा दी आपत्ति
मुख्य अभियंता की आपत्ति के बाद रोका गया टेंडर इसलिए शुरू नहीं हो सका काम

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। स्मार्ट सिटी मिशन के दो प्रोजेक्टों पर नगर निगम के मुख्य अभियंता ने आपत्ति लगा दी हैं। इसकी वजह से टेंडर प्रक्रिया अधर में लटक गई है। टेंडर फाइनल नहीं हो पाने के कारण इसका काम भी चालू नहीं हो सका है।

पानी सप्लाई व्यवस्था की ट्रिपलआइसी से होगी निगरानी

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत वाटर स्काडा (सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाट एक्यूजिशन) और ई-क्लासेज फेज टू के लिए पिछले दिनों टेंडर निकाला गया था। पहले प्रोजेक्ट के तहत शहर के 92 बड़े नलकूपों, खुसरोबाग में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सभी 47 ओवरहेड टैंकों एवं 10 सीडब्ल्यूआर (केंद्रीय वाटर रिजर्व) को स्काडा के माध्यम से एक-दूसरे से जोड़ा जाना है। फिलहाल, 185 बड़े नलकूप पहले से स्काडा से जुड़े हैं। इस व्यवस्था के सुनिश्चित हो जाने के बाद इसकी निगरानी इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ट्रिपलआइसी) से की जाएगी। इससे सभी क्षेत्रों में पानी सप्लाई व्यवस्था में सुधार होने के साथ लीकेज एवं अन्य फाल्ट होने पर तत्काल पता चल सकेगा। इससे उसका त्वरित निस्तारण भी किया जा सकेगा। फेज टू में एंग्लो बंगाली, केपी इंटर कालेज, मेरी वाना मेकर समेत सात कालेजों में ई-क्लासेज की सुविधा उपलब्ध कराई जानी है।

जल्द टेंडर फाइनल कर शुरू किया जाएगा काम

कहा जा रहा है कि दोनों टेंडरों में कुछ गड़बड़ी होने के कारण मुख्य अभियंता द्वारा उसमें आपत्ति लगा दी गई है। जिसके कारण टेंडर फाइनल नहीं हो सका है। मुख्य अभियंता सतीश कुमार का कहना है कि फाइनेंसियल बिड को देखना था। रेट ज्यादा आया है, उसमें नेगोसिएशन किया जाना है। अन्यथा ऑडिट में मामला फंस जाता है। इसलिए अभी प्रक्रिया रुकी है। टेंडर जल्द फाइनल कर दिया जाएगा। उसके बाद काम शुरू हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी