प्रयागराज में समर्पित दिव्यांग कार्यकर्ता भाजपा नेताओं की संवेदनहीनता से भुखमरी के कगार पर

भारत चक रघुनाथ मोहल्ला निवासी सुनील विश्वकर्मा जन्म से ही दोनों पैरों से विकलांग है। वह इन दिनों भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नैनी मंडल का उपाध्यक्ष है। उसके पास रोजगार के कोई साधन न होने के बावजूद वह भाजपा के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शिरकत करता है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 04:56 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 04:56 PM (IST)
प्रयागराज में समर्पित दिव्यांग कार्यकर्ता भाजपा नेताओं की संवेदनहीनता से भुखमरी के कगार पर
मंत्रियों और विधायकों से एक ट्राई साइकिल देने के लिए गुजारिश कर चुका है, लेकिन उसका कोई नहीं सुन रहा।

प्रयागराज, जेएनएन। दिव्यांग होने के बावजूद पिछले कई सालों से भारतीय जनता पार्टी की सेवा कर रहा कार्यकर्ता अपने पार्टी के मंत्रियों और विधायकों से एक अदद ट्राई साइकिल देने के लिए गुजारिश कर चुका है, लेकिन उसका कोई नहीं सुन रहा। आसपास कहीं किसी काम पर जाने के लिए कोई संसाधन ना होने से वह रोजगार भी नहीं कर पा रहा है। ऐसेेे में अब उसके सामने भुखमरी की समस्या खड़ी हो गई है।

दिव्यांंग है मगर भाजपा के हर कार्यक्रम मेंं करता है भागीदारी 

भारत चक रघुनाथ मोहल्ला निवासी सुनील विश्वकर्मा जन्म से ही दोनों पैरों से विकलांग है। वह इन दिनों भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नैनी मंडल का उपाध्यक्ष है। उसके पास रोजगार के कोई साधन न होने के बावजूद वह भाजपा के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शिरकत करता है। इसके बावजूद पार्टी के बड़े नेता उसकी दयनीय दशा पर तरश नहीं खा रहे। वह इधर-उधर मारा मारा फिरने के लिए मजबूर है। दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करने के लिए सुनील प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सिद्धार्थ नाथ सिंह, प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के पास प्रार्थना पत्र देकर अपनी परेशानियों के लिए गुहार लगा चुका है, लेकिन कहीं से भी उसे सहायता नहीं मिल सकी है। 

बड़ेे नेता भी बनेे हैं संवेदनहीन  

बतौर सुनील विश्वकर्मा एक साल से वह नेताओं के दरबार का चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है, जबकि वह पिछले 20 साल से भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता है। इस बाबत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के महानगर महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सुनील विश्वकर्मा पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता है। उसके लिए कार्यकर्ता पार्टी के बड़े पदाधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस मामले को लेकर कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है, जो आने वाले समय में पार्टी के लिए भारी पड़ सकता है। सुनील विश्वकर्मा का परिवार रोजी रोटी का संसाधन ना होने की वजह से भुखमरी के कगार पर है। इसकी जानकारी सभी बड़े नेताओं को दी जा चुकी है। फिलहाल किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पूरी उम्मीद है कि जल्द ही पार्टी की ओर से सुनील विश्वकर्मा की समस्याओं का निदान हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी