हेलो...आप ने Covid Vaccine लगवाई, नहीं लगवाई तो जरूर लगवाएं, प्रयागराज में भाजपाई फोन पर लोगों को दे रहे सलाह

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी अपनी टीम के साथ लोगों आम जनमानस को फोन कर पूछ रहे हैं कि क्या आप ने वैक्सीन लगवाई। यदि नहीं लगवाई तो जरूर लगवाएं। इसके लिए अपने आसपास के निकटतम वैक्सीनेशन सेंटर पर जाएं। वहां निश्शुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 27 Apr 2021 09:29 AM (IST) Updated:Tue, 27 Apr 2021 09:29 AM (IST)
हेलो...आप ने Covid Vaccine लगवाई, नहीं लगवाई तो जरूर लगवाएं, प्रयागराज में भाजपाई फोन पर लोगों को दे रहे सलाह
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भाजपा कार्यकर्ता लोगों को कोविड-19 वैक्‍सीन लगवाने की सलाह दे रहे हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना वायरस की दूसरी लहर चरम पर है। हर रोज संक्रमितों का आकड़ा बढ़ रहा है। मरने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। यह सभी के लिए चिंता का विषय है। हर कोई इस महामारी से छुटकारा पाने की राह खोज रहा है। ऐसे में भाजपा की महानगर इकाई के सदस्य सभी को यह समझाने में जुटे हैं कि कोरोना से निपटने का एक ही रास्ता है कि संयमित जीवन जिएं, अनुशासित रहें और घर से बाहर अनायास न निकलें। इसके अतिरिक्त सभी लोग वैक्सीन लगवाएं। 

भाजपा महानगर अध्‍यक्ष की पहल

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी अपनी टीम के साथ लोगों आम जनमानस को फोन कर पूछ रहे हैं कि क्या आप ने वैक्सीन लगवाई। यदि नहीं लगवाई तो जरूर लगवाएं। इसके लिए अपने आसपास के निकटतम वैक्सीनेशन सेंटर पर जाएं। वहां निश्शुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है। 

बोले, तभी हम कोरोना संक्रमण की चेन को भी तोड़ पाएंगे

भाजपा की महानगर इकाई के राजेश केसरवानी कहते हैं कि हर किसी को यह बताया जा रहा है कि अभी 45 वर्ष तक के लोगों को वैक्सीन लगवाई जा रही है। अगले महीने से 18 वर्ष तक के लोगों को भी वैक्सीन लगाई जा सकेगी। उन्हें यह भी समझाया जाता है कि वैक्सीन लगने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से जान जाने का खतरा खत्म हो जाता है। यदि हम सभी लोग तेजी से इस अभियान को सफल बनाते हैं तो कोरोना संक्रमण की चेन को भी तोड़ पाएंगे। 

लोगों की मदद की कोशिश कर रही है हेल्प डेस्क

महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि इन दिनों अस्पताल में बेड न मिलने, आक्सीजन सिलेंडर न मिलने व आम मरीज को कहा दिखाएं, घर व मोहल्ले में सैनिटाइजेशन न होने जैसी शिकायतें लोग फोन पर कर रहे हैं। इन समस्याओं का समाधान करने की भी कोशिश हो रही है।

chat bot
आपका साथी