भाजपा मिशन 2022 : बूथ की मजबूती पार लगाएगी मिशन 2022 की नैया Prayagraj News

इसे लेकर सप्ताह में कम से कम एक बार जरूर बैठक की जाती है। पार्टी का प्रयास है घर घर कार्यकर्ता जाएं और सरकार की नीति और सोंच को जन मानस तक पहुंचाएं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 25 Aug 2020 08:15 PM (IST) Updated:Tue, 25 Aug 2020 08:15 PM (IST)
भाजपा मिशन 2022 : बूथ की मजबूती पार लगाएगी मिशन 2022 की नैया Prayagraj News
भाजपा मिशन 2022 : बूथ की मजबूती पार लगाएगी मिशन 2022 की नैया Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन।  भारतीय जनता पार्टी मिशन 2022 के लिए अभी से सक्रिय हो गई है। कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम करने के लिए भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हाईकमान के आदेश पर सभी इलाकों में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के क्रम में वहां वोटर और कार्यकर्ताओं के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

प्रयागराज में इसे लेकर भाजपा की महानगर इकाई की बैठक कीडगंज स्थित कार्यालय में कई बार हुई। इसका संगठन के उच्च पदाधिकारियों ने समीक्षा भी की है।

प्रयागराज महानगर में हैं 1252 बूथ

महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि 20 जुलाई से 15 अगस्त तक बूथों का सत्यापन किया गया। इसमें सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की। प्रयागराज महानगर में 1252 बूथ हैं। इनके सत्यापन के लिए सभी मंडल अध्यक्षों से भी सहयोग मांगा गया था। उन्हे हाईकमान से आए प्रोफार्मा भी भरवाने को दिया गया। सेक्टर संयोजक एवं सेक्टर प्रभारी से भी इस कार्य में सहयोग लिया गया। पार्टी के मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 6 महीने पूर्व  बूथ पर चुनाव हुआ था। इसमें महानगर के हर बूथ में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, एक सचिव सहित 15 कार्यसमिति सदस्य निर्वाचित किए गए थे। अब उन्हीं बूथों का सत्यापन किया जा रहा है। दो चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

कार्यकर्ताओं को घर-घर जाने का निर्देश

इसे लेकर सप्ताह में कम से कम एक बार जरूर बैठक की जाती है। पार्टी का प्रयास है घर घर कार्यकर्ता जाएं और सरकार की नीति और सोंच को जन मानस तक पहुंचाएं। यदि इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सामने आती हैं तो उसपर भी फोकस किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी