Accident in UP Pratapgarh: हादसे की सूचना पर सदमे में आए लोग, विवाह की रस्‍म सादगी से पूरी की गई

Accident in UP Pratapgarh पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर निवासी रामनारायण यादव दीवानी न्यायालय में अर्दली हैं। उनकी तीन पुत्री प्रमिला यादव कंचन यादव और सोनम यादव हैं। रविवार को सबसे छोटी पुत्री सोनम यादव की शादी थी। शादी में हंसी-खुशी का माहौल गमगीन हो गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 14 Dec 2020 09:46 AM (IST) Updated:Mon, 14 Dec 2020 09:46 AM (IST)
Accident in UP Pratapgarh: हादसे की सूचना पर सदमे में आए लोग, विवाह की रस्‍म सादगी से पूरी की गई
प्रतापगढ़ में पांच लोगों की मौत के बाद पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर गांव में सादगी से विवाह संपन्‍न हुआ।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जनपद में कंधई थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में पांच बरातियों की मौत की सूचना पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर गांव भी पहुंची। वहां भी लोग सदमे में आ गए। खुशी का माहौल गम में बदल गया। कई लोग घटनास्‍थल की ओर रवाना हो गए। वहीं कुछ लोग वहीं रुके और शादी की रस्‍म सादगी के साथ पूरी की गई। हालांकि माहौल गमगीन ही रहा।

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर निवासी रामनारायण यादव दीवानी न्यायालय में अर्दली हैं। उनकी तीन पुत्री  प्रमिला यादव, कंचन यादव और सोनम यादव हैं। रविवार को सबसे छोटी पुत्री सोनम यादव की शादी थी। शादी में हंसी-खुशी का माहौल था। शादी में शामिल होने के लिए प्रमिला यादव की ससुराल कोतवाली क्षेत्र के खजोहरी गांव के लोग भी आए हुए थे।

जयमाल के बाद बोलेरो से प्रमिला के ससुराल पक्ष के लोग जा रहे थे वापस

रात में लगभग एक बजे जयमाल कार्यक्रम होने के बाद खाना खाकर प्रमिला के ससुराल पक्ष के लोग एक बोलेरो से वापस खजोहरी गांव जाने के लिए निकले। बोलेरो में प्रमिला का देवर भी था, जिसकी कुछ ही दिनों पूर्व सिपाही में भर्ती हुई थी। उनके अलावा चार अन्‍य लोग भी बोलेरो में सवार थे। हादसे की सूचना मिलने पर माहौल गमगीन हो गया। किसी प्रकार शादी के कार्यक्रम को निपटाया गया।

ऐसे हुआ हादसा, जिसमें पांच लोगों की गई जान

कंधई थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा गांव के पास पट्टी प्रतापगढ़ मुख्य मार्ग पर रविवार की रात लगभग 11:15 बजे बोलेरो ब्रेजा कार को छूते हुए अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होने के बाद बोलेरो सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। बोलेरो में बैठे उक्‍त पांचों लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बोलेरो की बॉडी काटकर अंदर फंसे लोगों के शवों को बाहर निकलवाया। 

chat bot
आपका साथी