'स्वास्थ्य भ्रष्टाचार' सबसे बड़ा भ्रष्टाचार

जासं, इलाहाबाद : आजकल दवाओं पर कमाई का एक मोटा हिस्सा खर्च हो रहा है। मोटापा, हाईपरटेंशन, ब्लड प्रेश

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 May 2017 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 21 May 2017 01:00 AM (IST)
'स्वास्थ्य भ्रष्टाचार' सबसे बड़ा भ्रष्टाचार
'स्वास्थ्य भ्रष्टाचार' सबसे बड़ा भ्रष्टाचार

जासं, इलाहाबाद : आजकल दवाओं पर कमाई का एक मोटा हिस्सा खर्च हो रहा है। मोटापा, हाईपरटेंशन, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, दिल की और मानसिक बीमारियां बढ़ रही हैं। कभी सोचा है क्यों? हम इन पर अपने खानपान को संतुलित कर काफी हद तक काबू पा सकते हैं। इन्हीं बिंदुओं पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रा स्मृति सिन्हा ने अपनी पुस्तक के माध्यम से सभी का ध्यान आकृष्ट कराया है। फूड एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट की छात्रा रहीं स्मृति की पुस्तक 'एंसिएंट इन्ग्रेडिएंट्स रीविजिटेड' का शनिवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के फूड एवं टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आहार विशेषज्ञ डॉ. गुरदीप कौर ने विमोचन किया। स्मृति ने सेंटर ऑफ फूड टेक्नोलॉजी से बीएससी और एमएससी किया है। वर्तमान में वह टेक्सास विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। वह प्राचीन इतिहास विभाग के प्रो. प्रकाश सिन्हा की बेटी हैं।

इस अवसर पर डॉ. गुरदीप कौर ने बताया कि अक्सर भ्रष्टाचार को समाज का रोग कहा जाता है, पर आज स्वास्थ्य भ्रष्टाचार सबसे बड़ा भ्रष्टाचार बनकर उभरा है। उन्होंने खुद तैयार किए गए 'डाइटकॉल' सॉफ्टवेयर के बारे में भी जानकारी दी। प्रो. पुष्पा तिवारी विभागाध्यक्ष प्राचीन इतिहास, डायरेक्टर इंस्ट्टीयूट प्रोफेशनल स्टडीज नीलम यादव, प्रो. प्रशांत घोष, प्रो. प्रकाश सिन्हा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी