सरकार अपने मेनिफेस्टो पर करे काम : राज्यपाल

जासं, इलाहाबाद : राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि सरकार को अपने घोषणापत्र के अनुसार काम करना चाहिए। राज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2017 01:00 AM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2017 01:00 AM (IST)
सरकार अपने मेनिफेस्टो पर करे काम : राज्यपाल
सरकार अपने मेनिफेस्टो पर करे काम : राज्यपाल

जासं, इलाहाबाद : राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि सरकार को अपने घोषणापत्र के अनुसार काम करना चाहिए। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय पहुंचे राज्यपाल ने कहा कि चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था प्रदेश सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। एंटी रोमियो दल के बारे में सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि अभी किसी तरह के विवाद पैदा नहीं किए जाने चाहिए और सरकार को समय दिया जाना चाहिए।

राज्यपाल ने शुक्रवार को राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के यमुना परिसर स्थित क्षेत्रीय केंद्र, इलाहाबाद के भवन का उद्घाटन किया साथ ही उन्होंने 'डॉ. राम मनोहर लोहिया का दर्शन' पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भी शुभारंभ किया। पूर्व निर्धारित समय से करीब 15 मिनट की देरी से पहुंचे राज्यपाल ने संगोष्ठी में डॉ. राममनोहर लोहिया के बारे में अपने संस्मरण सुनाए। बताया कि डॉ. लोहिया, मातृभाषा में शिक्षा के हिमायती रहे हैं। राजनीति में अपने से भिन्न विचार वालों के साथ कैसे व्यवहार किया जाता है यह डॉ. लोहिया से सीखा जा सकता है। कहा कि डॉ. लोहिया के दर्शन पर समयानुसार विचार करना चाहिए।

प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता को जो आश्वासन दिए थे, उनके अनुसार काम करना शुरू कर दिया है। सरकार को अभी समय दिया जाना चाहिए। कानून व्यवस्था के साथ ही भ्रष्टाचार और शिक्षा के क्षेत्र में भी प्राथमिकता से काम होना चाहिए।

chat bot
आपका साथी