पहले दिन बजा पंजाब का डंका

जासं, इलाहाबाद : मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में शुरू हुई 38वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2017 01:00 AM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2017 01:00 AM (IST)
पहले दिन बजा पंजाब का डंका
पहले दिन बजा पंजाब का डंका

जासं, इलाहाबाद : मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में शुरू हुई 38वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन शुक्रवार को पंजाब के एथलीटों का डंका बजा। पंजाब ने 15 स्वर्ण समेत 38 पदक जीते। पदक तालिका में हरियाणा दूसरे और मणिपुर तीसरे स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश पांचवें स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता के पहले दिन पंजाब के खिलाड़ी छाए रहे। एथलीटों के निशाने पर सोने का तमगा रहा। उन्होंने 15 स्वर्ण, 10 रजत और 13 कांस्य पदक समेत कुल 38 पदकों पर कब्जा जमाया। हरियाणा के एथलीटों ने नौ स्वर्ण, 13 रजत और 11 कांस्य पदक जीते। कुल 33 पदक जीते। मणिपुर के एथलीटों के खाते में नौ स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य समेत कुल 16 पदक आए। चौथे नंबर पर तेलंगना रहा। एथलीटों ने आठ स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य समेत कुल 20 पदक जीते। पांचवें नंबर पर मेजबान उत्तर प्रदेश रहा। यहां के एथलीटों ने पांच स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक जीता। यूपी के खाते में कुल 11 पदक आए। आंध्र प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, केरल, जम्मू और कश्मीर, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु के एथलीटों ने पदक जीते।

पहले दिन 72 स्वर्ण, 65 रजत और 55 कांस्य पदक समेत कुल 192 पदकों पर एथलीटों ने कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में 35 से लेकर 90 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के पुरुष और महिला एथलीट अलग-अलग वर्ग में अपना लोहा मनवा रहे हैं। चार दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के ढाई हजार से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के मुख्य संरक्षक राजा जय सिंह ने किया। उद्घाटन समारोह में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुत दी।

इस दौरान प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा, मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी प्रमोद तिवारी, उप क्रीड़ाधिकारी मो. रुस्तम खां समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी और कोच मौजूद रहे।

-----

chat bot
आपका साथी