बालक की हत्या कर कछार में फेंका शव

थरवई, इलाहाबाद : गंगापार में नौ वर्षीय बालक की हत्या कर शव को गंगा के कछार में फेंक दिया गया। मंगलवा

By Edited By: Publish:Wed, 29 Jun 2016 12:05 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jun 2016 12:05 AM (IST)
बालक की हत्या कर कछार में फेंका शव

थरवई, इलाहाबाद : गंगापार में नौ वर्षीय बालक की हत्या कर शव को गंगा के कछार में फेंक दिया गया। मंगलवार शाम जैतवारडीह गांव के कछार में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची थरवई थाने की पुलिस ने छानबीन की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। लाश दो दिन पुरानी बताई जा रही है। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं और दोनों का आधा हिस्सा गायब है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।

जैतवारडीह गांव के कुछ चरवाहे मवेशी लेकर गंगा कछार की तरफ गए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी नजर एक बालक के शव पर पड़ी। गांव में इसकी खबर पहुंचते ही वहां भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में एसओ थरवई कमलेश कुमार मौके पर पहुंचे। बालक के शरीर पर लाल रंग की चेकदार शर्ट थी। एसओ का कहना है कि किसी और जगह पर बालक का कत्ल कर शव यहां फेंका गया है। दूसरे थानों से गुमशुदगी के बारे में जानकारी जुटाकर शव की पहचान कराई जाएगी। शिनाख्त होने के बाद ही हत्या का कारण और कातिलों का पता चल सकेगा।

chat bot
आपका साथी