स्लाटर हाउस की व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश

जासं, इलाहाबाद : रामबाग व आसपास के क्षेत्र में सीवर जाम की समस्या आम हो गई है। इसके पीछे स्लाटर हाउस

By Edited By: Publish:Thu, 26 Feb 2015 07:17 PM (IST) Updated:Thu, 26 Feb 2015 07:17 PM (IST)
स्लाटर हाउस की व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश

जासं, इलाहाबाद : रामबाग व आसपास के क्षेत्र में सीवर जाम की समस्या आम हो गई है। इसके पीछे स्लाटर हाउस की गंदगी को जिम्मेदार माना जा रहा है। लोगों की शिकायत पर गुरुवार को रामबाग पहुंची महापौर अभिलाषा गुप्ता को मौके पर तमाम समस्याएं नजर आई जिन्हें तत्काल दूर करने का आदेश दिया गया।

गुरुवार को महापौर व विभाग के तमाम आला अधिकारी रामबाग स्लाटर हाउस पहुंचे। वहां निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि स्लाटर हाउस में काटे गए जानवरों के अवशेष सीधे सीवर में गिराए जा रहे हैं जिससे सीवर जाम रहता है। सीवर जाम होने के कारण आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या भी पैदा हो जाती है। गंदगी से लोगों का जीना मुहाल है। उन्होंने आदेश दिया कि स्लाटर हाउस की गंदगी सीवर लाइन में नहीं बहाई जाएगी। स्लाटर हाउस गेट के अंदर अनधिकृत रूप से मुर्गे की दुकान को भी तत्काल हटाने का आदेश दिया।

कई घरों के लोगों ने शिकायत की कि उनके यहां दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है। मौके पर पाया गया कि नालियों में सिल्ट भरी हुई है जिससे होकर पेयजल पाइप लाइन गई है। समस्या इसी के चलते पैदा हो रही है। एक गली मलबे से पटी मिली। गली के दूसरी तरफ अतिक्रमण कर आम रास्ते को बंद कर दिया गया है। स्लाटर हाउस के सामने गली के नुक्कड़ पर स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती है। समस्याओं पर नाराजगी दिखाते हुए महापौर ने अधिकारियों से तत्काल सीवर की सफाई और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का आदेश दिया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को गलियों में कीटनाशक का छिड़काव करने का आदेश दिया। पशुधन अधिकारी से कहा कि स्लाटर हाउस की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करें। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद आभा द्विवेदी व तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी