वरुण बनें यूपी में भाजपा का 'चेहरा'

By Edited By: Publish:Wed, 24 Sep 2014 01:35 AM (IST) Updated:Wed, 24 Sep 2014 01:35 AM (IST)
वरुण बनें यूपी में भाजपा का 'चेहरा'

जासं, इलाहाबाद : भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉक्टर कमला सिंह के आवास पर हुई। इसमें तय किया गया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को पत्र लिखकर वरुण गांधी को वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए यूपी में भाजपा का चेहरा बनाने की मांग की जाएगी।

बैठक में मलय शर्मा ने कहा कि भाजपा को 2014 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को चेहरा बनाने का लाभ मिला और पूर्ण बहुमत से सरकार बनी। लेकिन उपचुनाव में भाजपा यूपी में हार गई, क्योंकि जनता को समझ में नहीं आया कि किस चेहरे के आधार पर वह पार्टी को अपना मत दे। जिला महामंत्री विभवनाथ भारती ने कहा कि वरुण गांधी में नेतृत्व करने की क्षमता है और युवाओं में उनका आकर्षण है। चंद्रमा सिंह यादव ने कहा कि यूपी को राजनीतिक पार्टियों ने अगड़े-पिछड़े और दलितों में बांट रखा है। वरुण गांधी को आगे करने पर जात-पात की राजनीति खत्म होगी। बैठक में सुनील सिंह, रामलोचन साहू, अनिल गोस्वामी, अजय पाठक, मृत्युंजय त्रिपाठी, रानी शुक्ला, रीता शुक्ला, अनिल पाठक, मूलचंद्र त्रिपाठी, अनिल केसरी आदि थे।

chat bot
आपका साथी