Aligarh Desi Liquor Case : अलीगढ़ में देसी जहरीली शराब पीनेे से महिला की मौत, कई की हालत चिंता जनक

अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से मौत का सिलसिला बना हुई है। रोजाना अलग अलग तरह से शराब पीने से मौत के मामले सामने आ रहे हैं। जनपद के ब्‍लॉक अकराबाद के कल्यानपुर ईंट भट्ठे पर रह रही एक महिला की मौत हो गई।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 02:36 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 02:36 PM (IST)
Aligarh Desi Liquor Case : अलीगढ़ में देसी जहरीली शराब पीनेे से महिला की मौत, कई की हालत चिंता जनक
अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से मौत का सिलसिला बना हुई है।

अलीगढ़, जेएनएन।  उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से मौत का सिलसिला बना हुई है। रोजाना अलग अलग तरह से शराब पीने से मौत के मामले सामने आ रहे हैं। जनपद के ब्‍लॉक अकराबाद के कल्यानपुर ईंट भट्ठे पर गंगनहर में  बह कर आई जहरीली शराब पीने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक की हालत चिंता जनक है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला के शव को कब्‍जे में ले लिया है। 

गंगनहर में बह कर आई शराब

जनपद के ब्‍लॉक अकराबाद के कल्यानपुर ईंट भट्ठे पर गंगनहर में  बह कर आई जहरीली शराब पीने से एक महिला पोरन देवी पत्नी उपेन्द्र उमृ 40 वर्ष की मौत हुई है  पीरु मृतका का भतीजा है। पीरू की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसे सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मौके पर सीओ बरला सुमन कनौजिया, नायब तहसीलदार मनीषसिंह प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, राजस्व निरीक्षक पंकज गुप्ता आदि मौके पर मौजूद है।

chat bot
आपका साथी