Aligarh Weather Forecast : दिन भर गर्माहट, सुबह- शाम चल रही ठंडी हवा

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में प्रतिदिन मौसम बदल रहा है। दिनभर वातावरण में भले ही गरमाहट महसूस हो लेकिन सुबह ठंडी हवा से मन गदगद हो जाता है। मार्निंग वाक पर निकले लोग इस खुशगवार मौसम का आनंद लेते हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 10:56 AM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 10:56 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : दिन भर गर्माहट, सुबह- शाम चल रही ठंडी हवा
उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में प्रतिदिन मौसम बदल रहा है।

अलीगढ़, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में प्रतिदिन मौसम बदल रहा है।  दिनभर वातावरण में भले ही गरमाहट महसूस हो, लेकिन सुबह ठंडी हवा से मन गदगद हो जाता है। मार्निंग वाक पर निकले लोग इस खुशगवार मौसम का आनंद लेते हैं। वहीं, गर्म चादरों में लिपटे लोगों की आंखे सूरज निकलने तक अलसाई रहती हैं।

मंगलवार  को भोर होते ही ठंडी हवा चलने लगी। सूर्यनारायण के दर्शन भी समय पर ही गए। धूप के साथ ठंडी हवा सुकून दे रही थी। हवा में नमी होने से ठंडक का एहसास हो रहा था। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि देखने को मिली है, जबकि अधिकतम तापमान स्थिर रहा। तापमान पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस  रहने का अनुमान है।आसमान साफ होने से सुबह होते ही धूप खिलने लगती है। दोपहर के वक्त धूप से चुभन का एहसास होता है। शाम होते ही मौसम फिर बदलने लगता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हवा में नमी के चलते राहत है। आने वाने दिनों में तापमान बढ़ेगा।

तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस में) 

तिथि,  अधिकतम, न्यूनतम 

05 अप्रैल, 38, 21

04 अप्रैल, 38, 20

03 अप्रैल, 34, 16

02 अप्रैल, 35, 16

01 अप्रैल, 37, 16

31 मार्च,38, 14

30 मार्च, 39, 17

29 मार्च, 38, 18

28 मार्च, 36, 20

chat bot
आपका साथी