Vasant Panchami 2021: ज्ञानदायनी मां शारदे को नमन, चहुंओर बिखरी वसंती आभा

शहर समेम जिले भर में मंगलवार को वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों व मंदिरों के अलावा शिक्षण संस्थानों में ज्ञानदायनी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। हवन -यज्ञ के साथ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां शारदे को नमन किया गया।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 05:39 PM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 05:39 PM (IST)
Vasant Panchami 2021: ज्ञानदायनी मां शारदे को नमन, चहुंओर बिखरी वसंती आभा
शहर समेम जिले भर में मंगलवार को वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।

अलीगढ़, जेएनएन। शहर समेम जिले भर में मंगलवार को वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों व मंदिरों के अलावा शिक्षण संस्थानों में ज्ञानदायनी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। हवन -यज्ञ के साथ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां शारदे को नमन किया गया। प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी में निदेशक डीआर यादव व अलका यादव ने मां सरस्वती के छवि चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किया। दिनेश सिंह, कौशल सिंह आदि छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना सुनायी। कार्यक्रम में निदेशक डीआर यादव ने कहा कि जिस घर में सरस्वती है वहां लक्ष्मी अपने आप आ जाती है। इस मौके पर चंद्रमा यादव, दिनेश सिंह आदि समेत तमाम छात्र-छात्राएं माैजूद थे। 

वसंत पंचमी व महाराजा सुहेलदेव का जयंती

हिंदू इंटर कॉलेज में वसंत पंचमी व महाराजा सुहेलदेव का जयंती का आयोजन प्रधानाचार्य डा. दिनेश कुमार शर्मा की देखरेख में हुआ। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन मां सरस्वती के जन्म दिवस के साथ ही महाराजा सुहेलदेव, हिंदी साहित्य के प्रमुख साहित्यकार सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' का भी जन्मदिवस मनाया जाता है। इस मौके पर गोपाल शुक्ला, रामप्रताप सिंह, संजय कुमार शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, जसवीर सिंह, सुरेश कुमार,नेत्रपाल, सुनील शर्मा, रोहिताश कुमार शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, अर्जुन देव, सुकेश कुमार, शिवम शर्मा आदि मौजूद थे। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल खैर रोड, गौंडा मोड़ में प्रधानाचार्य डा. सूर्यप्रकाश के नेतृत्व में मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस मनाया गया। हवन -यज्ञ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर डा. गोपाल स्वरूप पचौरी, सुभाष कुमार शर्मा, अशोक सारस्वत, विनोद शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, सौरभ वार्ष्णेय, दिनेश सिंह, विशन स्वरूप, मदनमोहन शर्मा, सुरभि केला, नीलम भारद्वाज,अनीता शर्मा,अवधेश पांडेय, चंद्रप्रकाश पांडेय, नीरज शर्मा, नूतन शर्मा, इंदू वार्ष्णेय, रेखा पाठक, जोया राना, पूजा पराशर, नरेंद्र सिंह, लक्ष्मी वत्स, कु.शशिबाला, अतुल सिंह, विजय कुमार, पंकज कुमार,हिमांशु वाष्र्णेय, नितिन गर्ग आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी