अलीगढ़ के दो युवकों की सोनीपत के ईंट भट्ठा पर हत्या aligarh news

घटना की जानकारी से गांव में कोहराम मच गया। परिजन बेहाल हैं। वे दोपहर सोनीपत के लिए रवाना हो गए। रविवार की सुबह शव गांव लाया जाएगा।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Sun, 08 Sep 2019 01:20 AM (IST) Updated:Sun, 08 Sep 2019 03:47 PM (IST)
अलीगढ़ के दो युवकों की सोनीपत के ईंट भट्ठा पर हत्या aligarh news
अलीगढ़ के दो युवकों की सोनीपत के ईंट भट्ठा पर हत्या aligarh news

अलीगढ़ (जेएनएन) । देहली गेट थाना क्षेत्र के गांव अलहदादपुर के दो युवकों की हरियाणा के सोनीपत में हत्या कर दी गई। राई क्षेत्र के गांव नाहरी के भट्ठे पर दोनों मजदूरी करते थे। शुक्रवार की रात लोहे की रॉड से हमला किया गया। इसका कारण व हत्यारों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। घटना की जानकारी से गांव में कोहराम मच गया। परिजन बेहाल हैं। वे दोपहर सोनीपत के लिए रवाना हो गए। रविवार की सुबह शव गांव लाया जाएगा। 

अलहदादपुर के थे दोनों

गांव अलहदादपुर नीबरी निवासी धर्मेंद्र उर्फ अमरुद्दीन (20) व सलीम (35)  कई महीनों से सोनीपत के थाना कुंडली क्षेत्र के गांव नाहरी स्थित कृष्णा ईंट-भ_े पर काम करते थे। पिछले सप्ताह दोनों घर आए थे। बुधवार को वापस चले गए। शुक्रवार की रात दोनों अन्य दो मजदूरों के साथ भट्ठे पर थे। चारों खाना खाने के बाद बाहर ही सो रहे थे। देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। 

लोहे की रॉड से किया हमला

ईंटों व लोहे की रॉड से चेहरे और सिर पर वार किए। इससे अमरुद्दीन व सलीम की मौके पर ही मौत हो गई। हमले के बाद से वहां सो रहे दो अन्य मजदूर भी गायब हैं। सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना ईंट भ_ा पर काम करने वाले मुंशी नरेला निवासी मदन लाल को दी और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। कुंडली के थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। शव चीर घर पर रखवा दिया गया है। हमला किसने और क्यों किया, इसकी जांच की जा रही है। गायब दो मजदूरों की भी तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी