जमीनी विवाद मे दो पक्षों में मारपीट दो महिलाओं सहित चार घायल

विजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर में गुरुवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गए जिसमें दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 12:54 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 12:54 AM (IST)
जमीनी विवाद मे दो पक्षों में मारपीट  
दो महिलाओं सहित चार घायल
जमीनी विवाद मे दो पक्षों में मारपीट दो महिलाओं सहित चार घायल

अलीगढ़ : विजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर में गुरुवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गए, जिसमें दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है। मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर थाने में दी है। गांव गोपालपुर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार दोपहर में उसकी पत्नी लक्ष्मी अपने प्लाट में कंडे पाथ रही थी। तभी परिवार के ही दूसरे पक्ष की दो महिलाएं वहां आई और उनके प्लाट में गोबर आदि डालकर कब्जा करने का प्रयास करने लगी। लक्ष्मी ने विरोध किया तो उक्त महिलाओं ने अपने परिजनों को बुलाकर उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। महिला की चीख पुकार पर पति बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट कर सर फोड़ दिया। वहीं दूसरे पक्ष से भी एक महिला व एक आदमी घायल होना बताया जा रहा है। दोनों पक्षों ने तहरीर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने चारों घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।

बिना बुलाए घर में आने

पर महिला को पीटा

संसू, बरला : बरला की एक महिला शराबी पति से परेशान होकर कई महीनों से अपने मायके में रह रही थी। गुरुवार को वह वापस ससुराल आई तो पति ने उसकी पिटाई कर दी। महिला ने पिटने की सूचना फोन से अपने मायके वालों को दी। बरला के एक युवक की शादी 10 वर्ष पूर्व कासगंज की एक युवती से हुई थी। युवक करीब चार वर्षों से शराब का आदी है और घर का सामान तक बेच दिया। तंग आकर उसकी पत्नी 10 माह से अपने दोनों बच्चों को साथ में लेकर मायके में रह रही है। गुरुवार को ससुराल आ गई थी। दोपहर को उसका पति घर पर आया तो पत्नी को देखकर भड़क गया और उसके साथ मारपीट कर दी। उसने फोन से अपने मायके वालों को बताया तो वह लोग भी आ गए। युवक को लात घूंसों से जमकर पीटा। महिला को वह वापस अपने घर ले गए।

खेल को लेकर झगड़ा,

युवक की नाक तोड़ी

संसू, जवां : थाना क्षेत्र के गांव दाउदपुर कोटा में खेल में हुए विवाद को लेकर युवक से मारपीट कर उसकी नाक तोड़ दी। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। दाउदपुर कोटा निवासी तारिफ व सादिक में 19 जनवरी की रात झगड़ा हो गया था। लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। बाद में तारिफ ने अपने साथी तालिब व छोटे के साथ सादिक पक्ष के अरबाज से मारपीट की, जिसमें अरबाज की नाक टूट गई। इसकी रिपोर्ट अरबाज के बड़े भाई शाबुद्दीन ने दर्ज कराई है।

खेत में गोवंश घुसने पर महिला को पीटा, दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

संसू, अकराबाद : थाना क्षेत्र के गांव केलनपुर में सोमवार को खेत में बेसहारा गोवंश घुसने को लेकर दो लोगों ने अनुसूचित जाति की महिला से मारपीट कर दी। केलनपुर के माजरा गोपालपुर निवासी आरती देवी पत्नी मुकेश कुमार ने तहरीर में कहा है कि गांव के दो लोगों के खेत में बेसहारा गोवंश घुस गए थे। इसको लेकर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। कोतवाल संजीव त्यागी ने बताया महिला ने विष्णु कुमार व अंकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी