हापुड़ की किशोरी को अपहरण कर अलीगढ़ लाकर कार में किया दुष्कर्म, ग्रामीणों दो दबोचे aligarh news

हापुड़ की किशोरी को दो युवक अपहरण कर अलीगढ़ ले आए। यहां एक कार में उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा था। इन्हें ग्रामीणों ने दबोच लिया।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 12:58 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 12:58 PM (IST)
हापुड़ की किशोरी को अपहरण कर अलीगढ़ लाकर कार में किया दुष्कर्म, ग्रामीणों दो  दबोचे aligarh news
हापुड़ की किशोरी को अपहरण कर अलीगढ़ लाकर कार में किया दुष्कर्म, ग्रामीणों दो दबोचे aligarh news

अलीगढ़ [जेएनएन] दुष्कर्म की वारदातें थम नहीं रहीं। देशभर में भले उबाल है, लेकिन आए दिन इस तरह की वारदातें सामने आ रही हैं। अलीगढ़ में बुधवार को एक कार में किशोरी से दुष्कर्म करते दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसे जमकर पीटने के बाद कमरे में बंद कर दिया, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी हापुड़ की है। युवक भी वहीं के हैं। किशोरी का आरोप है कि दोनों युवक उसका अपहरण करके लाए हैं।

घूमने गए ग्रामीण चौंके

अलीगढ़ के कस्बा जवां क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के कुछ लोग हर रोज की तरह  बुधवार की सुबह भी घूमने गए थे। गांव के बाहर सरकारी स्कूल के पास  एक कार खड़ी दिखी। इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी गई। यह कार नंबर यूपी 13 एस 1985 लोगों ने घेर ली। ग्रामीणों के अनुसार कार में किशोरी से दुष्कर्म किया जा रहा था। अंदर दो युवक थे। खिड़की खोल कर तीनों को बाहर निकाल लिया गया।

तीनों हापुड़ के

गुस्साए ग्रामीणों ने किशोरी को अपने कब्जे में लिया। इस दौरान युवकों ने भागने की कोशिश की, जिन्हें ग्रामीणों ने दबोच लिया और जमकर पीटने के बाद स्कूल के कमरे में बंद कर दिया। किशोरी को गांव के एक घर में रखा गया। इसकी जानकारी के बाद आसपास के गांवों के भी लोग आ गए। स्कूल पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने किशोरी व दोनों युवक पुलिस के हवाले कर दिए।

किशोरी ने लगाया अपहरण का आरोप

दोनों युवक व किशोरी हापुड़ के हैं। जबकि कार बुलंदशहर की है। किशोरी ने दोनों युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया है। उसने बताया कि दोनों युवकों ने उसका एक माह पहले हापुड़ से अपहरण किया है।  इन युवकों के पास तमंचा भी है, जिसे दिखा कर उसे डराया जाता है। एक महीने से दुष्कर्म किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

chat bot
आपका साथी