एक-डेढ़ लाख मजदूरों को रोजगार देने का लक्ष्य, तहसील व निकायों की हो रही स्किल मैपिंग Aligarh news

60 हजार मजदूरों का जुटाया डाटा मिलेगा रोजगार। दो-तीन दिन में सभी का डाटा कर दिया जाएगा साइट पर अपलोड। डीएम ने विभागों के अफसरों को दिए मजदूरों को रोजगार देने के निर्देश।

By Parul RawatEdited By: Publish:Wed, 10 Jun 2020 01:48 PM (IST) Updated:Wed, 10 Jun 2020 01:48 PM (IST)
एक-डेढ़ लाख मजदूरों को रोजगार देने का लक्ष्य, तहसील व निकायों की हो रही स्किल मैपिंग Aligarh news
एक-डेढ़ लाख मजदूरों को रोजगार देने का लक्ष्य, तहसील व निकायों की हो रही स्किल मैपिंग Aligarh news

अलीगढ़, [जेएनएन] । शासन ने जिले में एक-डेढ़ लाख मजदूरों को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। करीब 60 हजार मजदूरों का डाटा भी जुटा लिया है। अब काम के हिसाब से इनकी स्किल मैङ्क्षपग की जा रही है। तहसील व निकाय स्तर पर फीङ्क्षडग हो रही है। दो-तीन दिन में इसके पूरा होने पर रोजगार देने का काम शुरू हो जाएगा। डीएम ने हर विभाग को मजदूरों को रोजगार देने के निर्देश दिए हैैं। लॉकडाउन में अधिकांश फैक्ट्रियां व उद्योग-धंधे बंद हो गए। इनमें काम करने वाले लोग बेरोजगार हो गए। दूसरे शहर व राज्यों में काम करने वाले लोग अपने घर लौट आए। प्रदेश सरकार ने इन सभी को अपने ही यहां रोजगार देने की योजना तैयार की है। सभी जिलों में इसकी तैयारी शुरू हो गई हैं।

यह भी पढ़े :ट्रेन से गिरी बच्ची का शव इटावा में ट्रैक के किनारे मिला Aligarh News

इस तरह 60 हजार मजदूर : अलीगढ़ में 60 हजार मजदूरों को डाटा जुटा लिया है। इनमें से 17 हजार श्रम विभाग में पंजीकृत हैं। 15 हजार की सूची नगर पालिका व नगर पंचायतों ने तैयार की है। साढ़े दस हजार की सूची नगर निगम ने दी है। छह हजार की सूची ब्लॉक स्तर से मिली है। साढ़े छह हजार मजदूर शेल्टर होम से होकर आए हैैं। तीन हजार मजदूर दूसरे राज्यों से सीधे अपने घर पहुंचे हैैं। इनमें से अधिकांश को एक-एक हजार रुपये आर्थिक मदद मिल चुकी हैैं।

सभी की स्किल मैङ्क्षपग : प्रशासन की ओर से मजदूरों की पोर्टल पर स्किल मैङ्क्षपग कराई जा रही है। इसमें सभी के स्किल को फीड किया जा रहा है, ताकि उन्हें उसी हिसाब से काम दिया जा सके। अकुशल मजदूरों का डाटा अलग जुटाया जा रहा है। तहसील, निकाय, ब्लॉक व ग्राम स्तर पर स्किल मैङ्क्षपग हो रही है।

ये विभाग दिलाएंगे रोजगार

जल निगम, आरईडी, मनरेगा, एनआरएलएम, उद्योग विभाग, वन विभाग, एनएचएआइ, ङ्क्षसचाई विभाग, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, कृषि विभाग, श्रम विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, लघु ङ्क्षसचाई, पुलिस, नगर पंचायत, एडीए, नगर निगम समेत अन्य निर्माणदायी संस्थाएं। डीएम ने सभी के अफसरों को स्किल मैङ्क्षपग के हिसाब से 15 जून से मजदूरों को रोजगार देने के निर्देश दिए हैं।

प्रतिभा के हिसाब से मिलेगा काम

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि प्रशासन ने स्किल मैङ्क्षपग से हर हाथ को काम व हर घर को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। जिले में करीब एक-डेढ़ लाख मजदूरों को काम दिया जाना है। युवाओं को उनकी प्रतिभा के हिसाब से काम मिलेगा। रोजगार मेला लगाए जाएंगे। बेरोजगार युवक सेवायोजन की वेबसाइट पर भी पंजीकरण करा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी