मंगलायतन विश्वविद्यालय में हॉस्‍टल के छात्रों ने खेली होली, कहा कुछ ऐसा... Aligarh News

होलिका दहन का उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए संदेश देता है। पत्रकारिता विभाग के प्रवक्ता मयंक जैन ने होली के संदेश का वाचन किया और साथ ही बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व हम सभी को वात्सल्य धारा प्रवाहित करने के लिए प्रेरणा देता है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 12:54 PM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 12:54 PM (IST)
मंगलायतन विश्वविद्यालय में हॉस्‍टल के छात्रों ने खेली होली, कहा कुछ ऐसा... Aligarh News
सुमंगलम छात्रावास के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित होलिका दहन का उत्सव किया गया।

अलीगढ़, जेएनएन। मंगलायतन विश्वविद्यालय के सुमंगलम छात्रावास के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित होलिका दहन का उत्सव किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।होली का पर्व हम सभी को वात्सल्य धारा प्रवाहित करने के लिए प्रेरणा देता है। 

सबका चेहरा रंग बिरंगा हो गया

अधीक्षक उन्नीकृष्णन  ने कहा कि होलिका दहन का उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए संदेश देता है। पत्रकारिता विभाग के प्रवक्ता मयंक जैन ने होली के संदेश का वाचन किया और साथ ही बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व हम सभी को वात्सल्य धारा प्रवाहित करने के लिए प्रेरणा देता है। छात्र अभिषेक कुशवाह व रोशन कुमार ने होली उत्सव पर अपनी अपनी रचना प्रस्तुत की। विश्वविद्यालय का वातावरण होलिका पर्व के अवसर पर रंग बिरंगा हो गया। इस अवसर पर योगेश कुमार, आशीष कुमार, मनीषा, रुचि, पीयूष, श्रद्धा सक्सेना आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी