पूर्व मंत्री जयवीर का बयान, संपर्क और संवाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत Aligarh News

पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने छेरत स्थित द प्रिंस पैलेस पर भाजपा के आगरा खंड स्नातक व शिक्षक एमएलसी प्रत्याशियों के समर्थन में बैठक की। जयवीर सिंह ने कहा कि भाजपा गरीब बेरोजगार व किसानों के उत्थान के लिए काम करती है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sat, 21 Nov 2020 09:57 AM (IST) Updated:Sat, 21 Nov 2020 09:57 AM (IST)
पूर्व मंत्री जयवीर का बयान, संपर्क और संवाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत Aligarh News
जयवीर सिंह ने कहा कि भाजपा गरीब, बेरोजगार व किसानों के उत्थान के लिए काम करती है।

अलीगढ़ , जेएनएन। पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने छेरत स्थित द प्रिंस पैलेस पर भाजपा के आगरा खंड स्नातक व शिक्षक एमएलसी प्रत्याशियों के समर्थन में बैठक की। जयवीर सिंह ने कहा कि भाजपा गरीब, बेरोजगार व किसानों के उत्थान के लिए काम करती है। अन्य दलों ने आज तक इन पर ध्यान नहीं दिया।

योजनाओं की दी जानकारी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश तरक्की कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के क्षेत्र में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। एमएलसी चुनाव में हमें पूरी ताकत लगा देनी हैं। संपर्क व संवाद तेज कर दें। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। युवा भाजपा नेता अभिमन्यु सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की युवाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी